राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल

बंगाल से कोयल मल्लिक और राजीव कुमार सहित 5 उम्मीदवार मैदान में

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी की ओर से अभिनेत्री कोयल मल्लिक, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वकील मेनका गुरुस्वामी और बाबुल सुप्रियो ने पर्चा भरा। ममता बनर्जी द्वारा पेशेवर क्षेत्रों से दिग्गजों को चुनने के इस कदम को संसदीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए गुरुवार को राज्य विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उम्मीदवार सहित कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किये। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो, कोयल मल्लिक, राजीव कुमार और मेनका गुरुस्वामी ने सत्तारूढ़ दल के कई वरिष्ठ मंत्रियों की उपस्थिति में अपने दस्तावेज सौंपे। भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है।

सत्तारूढ़ दल के चार उम्मीदवारों में से तीन सक्रिय राजनीतिक हलकों से बाहर के हैं। जहां पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार का प्रशासनिक अनुभव रहा है, वहीं अभिनेत्री कोयल मल्लिक और वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी चुनावी राजनीति से इतर अलग पेशेवर क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करती हैं।

नामांकन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद तृणमूल उम्मीदवारों ने विधानसभा परिसर में मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की। अपना नामांकन दाखिल करने के बाद सुश्री गुरुस्वामी ने कहा कि वह उच्च सदन में सेवा करने के अवसर को बड़ी जिम्मेदारी मानती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि संविधान के दायरे में रहकर काम करना चाहिए, चाहे वह संसद हो या अदालत। मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की आभारी हूं कि उन्होंने मुझे राज्यसभा में सेवा करने का यह अवसर दिया। संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की गारंटी देता है और यह मंच मुझे उस समानता के लिए काम करने का मौका देगा।"

अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने भी इस अवसर पर पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा लोगों के लिए काम करना चाहा है। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद देती हूं।" पश्चिम बंगाल के पूर्व पुलिस प्रमुख राजीव कुमार ने अपने नामांकन को सम्मान बताया और सवालों का जवाब देते हुए मदर टेरेसा के शब्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, "यह मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है। जैसा मैंने पहले भी मदर टेरेसा को उद्धृत करते हुए कहा है, मुझे वह मिला है जिसका मैं हकदार हूं। मुझे यह अवसर देने के लिए मैं ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी का शुक्रिया अदा करता हूँ।"

Read More गोवर्धन पूजा आज, जानिए शुभ मुहूर्त और प्रसाद की परंपरा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और दो बार के लोकसभा सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वह राज्यसभा से भी लोगों के लिए काम करना जारी रखेंगे। श्री सुप्रियो बाद में भाजपा छोड़कर तृणमूल में आ गये थे। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा, "चुनाव जीतना और फिर लोगों के लिए काम करना प्रीपेड व्यवस्था की तरह है। पहले लोग मुझसे गानों की फरमाइश करते थे और मैं प्रस्तुति देता था। लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद, मैंने उनकी समस्याओं का समाधान कर जनता के लिए 'परफॉर्म' करना शुरू किया। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने एक बार फिर मुझ पर भरोसा जताया है, और मैं जनता के लिए अपना काम जारी रखूंगा।" विधानसभा में सत्तारूढ़ दल की संख्या बल के मद्देनजर पश्चिम बंगाल से राज्यसभा चुनाव काफी हद तक सीधा और स्पष्ट रहने की उम्मीद है।

Read More बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन और वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, 15,600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना करौली दलित महिला से बर्बरता, डोटासरा ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने करौली में दलित समाज की महिला के साथ हुई बर्बरता...
CBSE का परीक्षकों को बड़ा तोहफा, मूल्यांकन भत्ते के भुगतान के लिए 15 दिन की डेडलाइन तय
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, दो बड़े आयोजनों में शामिल होने का दिया न्योता
जैन धर्म के अहिंसा, सहिष्णुता,अपरिग्रह के संदेशों को करना चाहिए आत्मसात: बागडे
किशनगढ़ के गोपाल मंदिर में चोरी, ठाकुर जी का मुकुट-हार और नकदी लेकर फरार हुए चोर
फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान 'अक्वान', तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट