पश्चिमी देशों को पुतिन की दोटूक : अब दुनिया की आर्थिक ताकत का केंद्र बनेगा एशिया! रोकना आसान नहीं

प्रतिबंधों से नहीं झुका रूस

पश्चिमी देशों को पुतिन की दोटूक : अब दुनिया की आर्थिक ताकत का केंद्र बनेगा एशिया! रोकना आसान नहीं
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के शेनझेन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) बिजनेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बढ़ती भूमिका, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिस्पर्धा, रूस के विकास और तकनीकी सहयोग पर अपने विचार रखे।

शेनझेन। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के शेनझेन में आयोजित एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) बिजनेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की बढ़ती भूमिका, अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिस्पर्धा, रूस के विकास और तकनीकी सहयोग पर अपने विचार रखे। पुतिन ने अपने संबोधन में कहा कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र वैश्विक अर्थव्यवस्था का केंद्र और औद्योगिक एवं तकनीकी गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि एशियाई देशों ने बड़ी प्रगति की है और वे दुनिया की फैक्ट्री कहलाने से आगे बढ़कर नवाचार को गति देने वाले देश बन गए हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि नए अवसरों के अनुरूप खुद को ढालने के बजाय पहले प्रभुत्व रखने वाली शक्तियां प्रगति कर रहे देशों के विकास को रोकने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि रूस ने प्रतिबंधों की चुनौती का सफलतापूर्वक सामना किया है।

राष्ट्रपति ने कहा कि रूस डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में अग्रणी है और उसके भाषा मॉडल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ मॉडलों में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के देशों में जीवन स्तर इस तरह गिर रहा है, जो यूरो क्षेत्र के लिए अपमानजनक है। रूस एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अपने साझेदारों के साथ तकनीक साझा करने और उनकी तकनीकी संप्रभुता मजबूत करने में मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल संप्रभुता सुनिश्चित करके ही देश अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान और स्वतंत्रता बनाए रख सकते हैं। पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्रस्तावित त्रिपक्षीय बैठक को लेकर भी विश्वास जताया कि इससे महत्वपूर्ण लाभ मिलेंगे। उल्लेखनीय है कि चीन के शेनझेन में 33वीं एपीईसी आर्थिक नेताओं की बैठक 18 और 19 नवंबर को आयोजित हो रही है। इसका विषय'एशिया-प्रशांत समुदाय का निर्माण और साझा समृद्धि को बढ़ावा देना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान