एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: पट्टे की रजिस्ट्री के नाम पर घूस लेते वीडीओ और दलाल गिरफ्तार

एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

प्रतापगढ़ में एसीबी (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी यशवंत जोशी और दलाल राजमल को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों ने मकान के पट्टे की रजिस्ट्री के बदले 12,000 रुपये मांगे थे। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जाल बिछाकर ई-मित्र संचालक और अधिकारी को भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया।

जयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी प्रतापगढ़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करतें हुए आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल श्री राजमल (ई-मित्र संचालक) को 8000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की प्रतापगढ चौकी को एक शिकायत इस आशय की मिली की परिवादी के मकान के पट्टे की रजिस्ट्री करवाने के लिये यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया 12,000  रूपये की मांग कर दलाल राजमल हाडोती (ई मित्र संचालक) को देने के लिये कहा जिस पर दिनांक 27.02.2026 को रिश्वत राशि मांग सत्यापन कराया गया जिसमें आरोपी  यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ने दलाल राजमल (ई-मित्र संचालक) के मार्फत 12000/-रूपये की रिश्वत राशि की मांग की गई व 8000 रूपये रजिस्ट्री करने से पहले व शेष राशि रजिस्ट्री करने के बाद देना तय हुआ।

जिस पर एसीबी  के उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह, के सुपरविजन में एसीबी प्रतापगढ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह के नेतृत्व में आज मय टीम के ट्रेप कार्यवाही करतें हुए आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया के लिए उसके दलाल  राजमल (ई-मित्र संचालक) को 8000/- रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है व दलाल  राजमल (ई-मित्र संचालक) से आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी से जरिये मोबाईल वार्ता करवाई गई व आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा रिश्वत राशि हेतु स्वीकृति व्यक्त की व रजिस्ट्री पर हस्ताक्षर ई मित्र पर आकर करने हेतु कहां जिससे आरोपी यशवन्त जोशी ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया की भुमिका संलिप्त होने से बाद पुछताछ ग्राम विकास अधिकारी को गिरफ्‌तार किया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च