अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

जेडीए की बड़ी कार्रवाई: आगरा रोड और बरखेड़ा में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

 अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त

जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने गुरुवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। मुख्य नियंत्रक शिल्पा चौधरी के नेतृत्व में जोन-10 की 'ग्रीनपार्क' योजना में 60 फीट चौड़ी सड़क और सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया। वहीं, जोन-14 के बरखेड़ा में सरकारी आम रास्ते पर किए गए अवैध निर्माण और तारबंदी को ध्वस्त किया गया।

जयपुर। शहर में अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर की जा रही कार्रवाई के दौरान जयपुर विकास प्राधिकरण के परिवर्तन दस्ते ने गुरुवार को जोन-10 में आगरा रोड़ के पास जेडीए की अनुमादित योजना ग्रीनपार्क में 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-14 ग्राम बरखेडा में गैर मुमकिन सरकारी आम रास्ते की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। 

मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी ने बताया कि जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित आगरा रोड़ के पास  जेडीए की अनुमोदित योजना ग्रीनपार्क में 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि पर  अतिक्रमण कर बाउन्ड्रीवॉल का अवैध निर्माण किये जाने पर धारा 72 जेडीए एक्ट के तहत नोटिस जारी कर किये गये अतिक्रमण को प्रवर्तन अधिकारी जोन-10 की मौजूदगी में गुरुवार को प्रवर्तन दस्ते ने 60 फीट रोड़ सीमा, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-14 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम बरखेडा के खसरा न0 631 गैरमुमकिन सरकारी आम रास्ते  की भूमि पर अतिक्रमण कर करीब 500 मीटर  लम्बाई में सीमेंट के पिल्लर गाड, तारबन्दी कर टीन शेड लगाकर झाडियां डालकर किये गये अतिक्रमणों को ध्वस्त किया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च