जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 57% शिकायतों का निस्तारण, 30 लाख के 121 मोबाइल बरामद

ऑपरेशन वज्र प्रहार: जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर ठगों से वसूले ₹8.5 करोड़

जयपुर दक्षिण पुलिस की साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: 57% शिकायतों का निस्तारण, 30 लाख के 121 मोबाइल बरामद
डीसीपी राजर्षि राज के नेतृत्व में जयपुर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। 4,249 शिकायतों का निस्तारण करते हुए ठगों के खातों में ₹8.54 करोड़ होल्ड कराए गए। अभियान के तहत ₹30 लाख के 121 मोबाइल बरामद कर पीड़ितों को लौटाए गए और 300 वांछित अपराधियों को नोटिस थमाए गए।

जयपुर। जयपुर दक्षिण के पुलिस उपायुक्त राजर्षि राज (IPS) के निर्देशन में साइबर अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की गई है। 1 जनवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक चलाए गए विशेष साइबर अभियान के दौरान वर्ष 2025 में दर्ज कुल 7483 साइबर शिकायतों में से 4249 शिकायतों (लगभग 57 प्रतिशत) का निस्तारण किया गया।

121 मोबाइल फोन बरामद

जयपुर दक्षिण के सभी थानों में चलाए गए अभियान के तहत जनवरी-फरवरी 2026 में CEIR पोर्टल और अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से गुम हुए 121 मोबाइल फोन (करीब 30 लाख रुपये कीमत) ट्रेस कर बरामद किए गए और परिवादियों को सुपुर्द किए गए।

ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 में बड़ी सफलता

Read More शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान : चार दिन तक एक ही तेल में तली जा रही थीं कचौरियां, खाद्य टीम ने लिए नमूने

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0” के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 जनवरी 2025 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 8,54,66,571 रुपये साइबर अपराधियों के खातों में होल्ड करवाए गए। इसके अलावा साइबर धोखाधड़ी के मामलों में 27,56,889 रुपये की राशि रिकवर कर पीड़ितों के खातों में रिफंड भी करवाई गई।

Read More उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की 31 अक्टूबर अंतिम तिथि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी

साइबर जागरूकता अभियान

Read More सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, झारखंड महादेव मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें

साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा 15 स्कूल और कॉलेजों में अभियान चलाकर 5000 से अधिक लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

300 साइबर अपराधियों की तलाश

समन्वय पोर्टल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में वांछित 300 साइबर अपराधियों की तलाश कर नोटिस तामील करवाए गए और संबंधित थानों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा गया।

पुलिस टीम का गठन

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि जयपुर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर त्योहारी सीजन को देखते हुए इनामी अपराधियों, हार्डकोर अपराधियों और फरार हिस्ट्रीशीटरों पर कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा  के सुपरविजन में सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना अधिकारियों और साइबर सेल जयपुर दक्षिण की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई की।

साइबर शिकायतों का विवरण (2025)

अशोक नगर सर्किल: 696 शिकायतें, 437 निस्तारित
चाकसू सर्किल: 1520 शिकायतें, 725 निस्तारित
सोडाला सर्किल: 2141 शिकायतें, 1038 निस्तारित
मानसरोवर सर्किल: 3126 शिकायतें, 2049 निस्तारित
कुल मिलाकर 7483 शिकायतों में से 4249 शिकायतों का निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों में जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि गुम मोबाइल फोन और साइबर फ्रॉड से संबंधित लंबित मामलों में अनुसंधान लगातार जारी है और आने वाले समय में और भी रिकवरी की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
वैशाली नगर स्थित मेलोडे होटल के कमरा नंबर 204 में पुलिस ने दबिश देकर दो युवकों और एक युवती को...
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश
राजस्थान में सड़क सुरक्षा पर खर्च बढ़ा: हादसों में कमी नहीं, सड़क सुरक्षा पर लगातार बढ़ा फोकस; लेकिन दुर्घटनाओं का आंकड़े चिंताजनक
विद्याधरनगर में चाकूबाजी के बाद युवक की मौत, आरोपी की तलाश तेज
108 देशों की छात्राओं का अंतरिक्ष मिशन तैयार, ‘माल्य’ थर्मल कैमरा अंतरिक्ष से धरती के तापमान पर रखेगा नजर लगातार
म्यांमार में रोहिंग्या पर अत्याचार जारी, यूएन रिपोर्ट में अराकान आर्मी और सेना पर गंभीर आरोप
खड़गे-राहुल ने पीएम को लिखा संयुक्त पत्र: जाति जनगणना की प्रक्रिया पर जताई चिंता, प्रमाणित जाति सूची के आधार पर नई प्रश्नावली तैयार करने की मांग