भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

अजमेर नगर निगम पट्टा विवाद की होगी उच्च स्तरीय जांच

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

राजस्थान विधानसभा में विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अजमेर नगर निगम द्वारा नियमों के विरुद्ध पट्टे जारी करने का मुद्दा उठाया। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने पिछले छह महीनों के सभी पट्टों की जिला कलेक्टर से जांच कराने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी अधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और अवैध पट्टे निरस्त होंगे।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को नियम-131 के तहत अजमेर नगर निगम की ओर से कथित रूप से नियमों के विरुद्ध जारी किए गए पट्टों का मामला उठाया गया। इस संबंध में विधायक रविन्द्र सिंह भाटी  ने अधिकारियों के खिलाफ न्यायोचित कार्रवाई तथा पिछले तीन माह में जारी सभी पट्टों की जांच करवाने की मांग करते हुए नगरीय विकास राज्य मंत्री का ध्यान आकर्षित किया।

जवाब में नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि इस मामले से संबंधित सभी प्रकरण और दस्तावेज जिला कलेक्टर को भेजे जा रहे हैं। जिला कलेक्टर द्वारा पिछले छह महीनों में जारी किए गए सभी पट्टों की विस्तृत जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए सिफारिश की जाएगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि सरकारी जमीन पर किसी को भी नियम विरुद्ध पट्टा जारी किया गया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने इस मामले में पारदर्शिता के साथ जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत : वैध पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर, सरकार ने कहा- देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार प्रवासी मजदूरों और छात्रों को राहत : वैध पहचान पत्र दिखाकर मिलेगा 5 किलो का सिलेंडर, सरकार ने कहा- देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार
सरकार ने प्रवासी मजदूरों और छात्रों को वैध पहचान पत्र पर बिना पते के एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की सुविधा...
पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होगा गूलर बांध : सौंदर्यीकरण, नवीनीकरण एवं पर्यटन विकास के लिए 25 करोड़ स्वीकृत, सुरेश रावत के निर्देशन में कार्यादेश जारी
जयपुर-बांदीकुई एक्सप्रेस-वे पर हादसा : कार पीछे से ट्रेलर में घुसी, SI समेत 4 की मौत
UNIGE के शोधकर्ताओं ने विकसित किया एक स्मार्ट सिस्टम : कैंसर कोशिकाओं की सटीक तरीके से कर सकती है पहचान, दवाओं को केवल जरूरत वाले स्थान पर ही करती है रिलीज
नासिक में हादसा : अनियंत्रित होकर कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत
रीट परीक्षा घोटाला : डमी अभ्यर्थियों से पास हुए 30 शिक्षकों के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज, डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा की पास और नौकरी की हासिल
ईरान के न्यूक्लियर प्लांट पर हमला, ईरान ने कहा-रेडिएशन से खाड़ी देश ही तबाह होंगे, महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर भी हमला