रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें

जयपुर एयरपोर्ट: बाल-बाल बचे 147 यात्री, लैंडिंग के वक्त रनवे छूकर दोबारा उड़ा विमान

रनवे टच करते ही फिर उड़ी फ्लाइट, 12 मिनट तक हवा में अटकी रहीं 147 यात्रियों की सांसें

जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई से आई एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान यात्रियों की सांसें थम गईं। विमान रनवे को छूकर अचानक दोबारा हवा में उड़ गया और करीब 12 मिनट तक मंडराता रहा। पायलट की सूझबूझ से दूसरी कोशिश में सभी 147 यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह उस समय यात्रियों की सांसें थम गईं जब मुंबई से आई फ्लाइट पहली कोशिश में लैंड नहीं हो पाई और रनवे को छूने के बाद दोबारा हवा में उड़ान भरनी पड़ी। विमान में क्रू मेंबर्स सहित कुल 147 लोग सवार थे। करीब 12 मिनट तक विमान हवा में मंडराता रहा, जिसके बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट ने सुबह 7:37 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। तय समय के अनुसार विमान सुबह करीब 9:20 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और पायलट ने लैंडिंग का प्रयास किया। लेकिन तकनीकी या ऑपरेशनल कारणों से विमान की सही तरीके से लैंडिंग संभव नहीं हो सकी। ऐसे में पायलट ने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए रनवे को टच कराने के तुरंत बाद विमान को दोबारा टेकऑफ करा दिया और फ्लाइट को गो-अराउंड पर रखा।

इसके बाद कुछ देर तक विमान को हवा में रखते हुए दोबारा लैंडिंग की तैयारी की गई। करीब 12 मिनट बाद सुबह लगभग 9:32 बजे दूसरी कोशिश में पायलट ने विमान की सुरक्षित लैंडिंग करवाई। विमान के सुरक्षित उतरते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव पीएम मोदी का वाराणसी दौरा बनेगा ‘नारी शक्ति’ का महोत्सव : 50 हजार महिलाएं करेंगी स्वागत, इन मुद्दों पर चर्चा संभव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को वाराणसी में 50,000 महिलाओं के साथ भव्य ‘नारी शक्ति महोत्सव’ में शामिल होंगे। कार्यक्रम...
ईरान ने किया दूसरी दौर की वार्ता से इनकार : अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज जब्त किया, जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
महिला आरक्षण के समर्थन में भाजपा की जन आक्रोश पदयात्रा : पुलिस ने रास्ते में रोका, बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल
महिला आरक्षण पर उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान : 30 अप्रैल को विधानमंडल का विशेष सत्र बुलाने का फैसला, सीएम योगी ने विपक्ष पर बोला हमला
आरएएस भर्ती-2024 परिणाम का विश्लेषण : मैरिट में पहले और बीसवें स्थान के मध्य महज 33 अंकों का रहा अंतर, लिस्ट में नीचे जाते-जाते अंतर बहुत कम
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
जयपुर में बेकाबू सफेद कार का कहर : बाइक सवार को टक्कर मार फरार, CCTV में कैद वारदात