भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

11 से 28 मार्च तक बीकानेर-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन

होली पर यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे 11 से 28 मार्च तक बीकानेर-यशवंतपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन जयपुर, पुणे और सूरत जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार और बीकानेर-यशवंतपुर प्रत्येक शनिवार को रवाना होगी, जिससे त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ से बड़ी राहत मिलेगी।

जयपुर। रेलवे की ओर से होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 11 से 25 मार्च तक यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को सुबह 7 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर सुबह 6.45 बजे आगमन व 6.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।

इसी प्रकार बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 14 से 28 मार्च तक बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को रात 1 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर सुबह 8.40 बजे आगमन 8.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को सुबह 4 बजे यशवंतपुर पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तुमकूर, अरसीकेरे, बिरूर, दावणगेरे, हरिहर, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाडी, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, वसई रोड, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, बामनिया, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, चूरू, रतनगढ व श्रीडूंगरगढ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ