इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 

इजरायल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला, मिसाइल ठिकाने ध्वस्त

इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 

इजरायल ने गुरुवार को ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों और लॉन्च पैड्स पर भीषण हवाई हमले किए। जवाबी कार्रवाई में ईरान ने तेल अवीव पर मिसाइलें दागीं, जिससे मध्य इजरायल में सायरन गूंज उठे। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन इजरायल और अमेरिका के संयुक्त ऑपरेशनों ने क्षेत्र में तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है।

यरूशलम। इजरायल ने गुरुवार को कहा कि उसकी वायुसेना ने ईरानी बैलेस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमलों का एक दौर पूरा कर लिया है। सैन्य अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि लड़ाकू विमानों ने ईरान में भूमिगत बैलिस्टिक मिसाइल भंडारण केंद्र, विमानों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली मिसाइल भंडारण केंद्र और लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के लॉन्च पैड्स (प्रक्षेपण स्थलों) पर हमला किया। सेना ने लक्षित स्थलों की संख्या या उनके सटीक स्थानों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।

सुबह ईरान की ओर से मिसाइल हमले फिर से शुरू हो गये। तेल अवीव सहित मध्य इजरायल में हवाई हमले के सायरन गूंजने लगे और लाखों लोग आश्रय स्थलों की ओर भागे। यह स्थिति ठीक उसी समय बनी जब नये युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू हुए थे, जिनमें कुछ प्रतिबंध हटाये गये थे और इजरायलियों को उन कार्यस्थलों को फिर से खोलने की अनुमति दी गयी थी, जहां से वे जल्दी आश्रय स्थलों तक पहुंच सकें।

पुलिस ने बताया कि मध्य क्षेत्र में एक मिसाइल का अवशेष गिरा है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दिखाया गया है कि इसके प्रभाव से एक रिहायशी घर के पिछवाड़े में बड़ा गड्ढा हो गया है। चिकित्सा कर्मियों ने किसी के घायल होने की सूचना नहीं दी है। शनिवार सुबह इजरायल और अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किये थे, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायली ठिकानों और पश्चिम एशिया में अमेरिकी संपत्तियों पर जवाबी हमले किये।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत