सदन में कोई मंत्री मौजूद नहीं : टीकाराम जूली ने जताई नाराजगी, कहा- चर्चा के दौरान एक भी कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं

तीन-चार मंत्री चर्चा में रहते हैं मौजूद

सदन में कोई मंत्री मौजूद नहीं : टीकाराम जूली ने जताई नाराजगी, कहा- चर्चा के दौरान एक भी कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं

राज्य विधानसभा में मंगलवार को सहकारिता एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की डिमांड पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन में मंत्रियों की गैर मौजूदगी पर हंगामा किया

जयपुर। राज्य विधानसभा में मंगलवार को सहकारिता एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की डिमांड पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन में मंत्रियों की गैर मौजूदगी पर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि चर्चा के दौरान एक भी कैबिनेट मंत्री मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा, "आज तक का रिकॉर्ड है कि तीन-चार मंत्री चर्चा में मौजूद रहते हैं। अगर हम बाहर चले जाएं, तो सदन का कोरम भी पूरा नहीं है।"

सभापति ने जवाब देते हुए कहा कि "मंत्री यहीं थे, हो सकता है कि आवश्यकता के चलते कहीं गए हों, वे आ जाएंगे। अधिकारी बैठे हैं।" टीकाराम जूली ने इसे लेकर कहा कि मुख्य सचेतक, संसदीय मंत्री और कैबिनेट मंत्री सभी अनुपस्थित हैं। विपक्ष ने इस स्थिति को चर्चा का मजाक करार दिया। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कुछ समय बाद विपक्ष के सदस्यों की गैर मौजूदगी का मामला उठाते हुए कहा कि सभापति महोदय, गौर करने की बात है कि सामने विपक्ष का कोई सदस्य ही नहीं दिख रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग पश्चिम बंगाल चुनाव : पहले चरण में 16 निर्वाचन क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक, 23 अप्रैल को होगी वोटिंग
पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान से पूर्व चुनाव आयोग के आंकड़ों ने सबको चौंका दिया है। 16 विधानसभा...
जयपुर कनेक्शन वाला लश्कर आतंकी ‘खरगोश’ फर्जी पासपोर्ट से फरार, सऊदी अरब में छिपने की आशंका
हीट स्ट्रोक से निपटने को जयपुर चिकित्सा विभाग सक्रिय, आइसोलेशन कॉर्नर और दवा व्यवस्था के निर्देश
चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा : मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना के दिन 'ड्राई डे' रखने का निर्देश, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया हो सके सुनिश्चित
ईरान-अमेरिका वार्ता टूटने की संभावना के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी बलों ने ईरानी ज़हाज की किया जब्त
गर्मी के तेवर बढ़ते ही प्रदेश में बिजली मांग को लगे पंख : 10 दिनों में 500 लाख यूनिट की हुई वृद्धि, रिकॉर्ड स्तर छूने के संकेत
बैंकिंग शेयरों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक : 26 अंक की बढ़त के साथ सेंसेक्स 78,520 पर बंद, इन कंपनियों में दिखा एक्शन