राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु वेल्लोर दौरे पर, श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में किए दर्शन
वेल्लोर में कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति का दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में दर्शन किए। मंदिर प्रशासन और राज्यपाल आर.एन. रवि ने उनका स्वागत किया। दौरे को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रही।
चेन्नई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में स्थित श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। विशाल मंदिर परिसर में पहुंचने पर मंदिर के पुजारियों ने उनका पारंपरिक तौर पर स्वागत किया। दर्शन और आरती करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु ने अधिकारियों के साथ मंदिर का भ्रमण किया। कुछ मिनट बिताने के बाद राष्ट्रपति वहां से रवाना हो गईं।
इससे पहले यहां पहुंचने पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि ने श्रीपुरम, तिरुमलैकोडी, वेल्लोर में राष्ट्रपति का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति मुर्मु कर्नाटक के मंड्या से आई थीं और श्रीपुरम स्वर्ण मंदिर में दर्शन करने के बाद वह सिकंदराबाद के बोलारुम स्थित राष्ट्रपति निलयम के लिए शीतकालीन प्रवास पर रवाना हो गईं।
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर वेल्लोर में तथा मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।

Comment List