जयपुर बनेगा फिल्म निर्माण का नया केंद्र : लोग समझें फिल्म बिजनेस की बारीकियां और उठाएं जोखिम, युवाओं के ऊर्जा से सराबोर खम्मा घणी जयपुर फिल्म फेस्टिवल सम्पन्न

फेस्टिवल के दूसरे दिन आठ शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग

जयपुर बनेगा फिल्म निर्माण का नया केंद्र : लोग समझें फिल्म बिजनेस की बारीकियां और उठाएं जोखिम, युवाओं के ऊर्जा से सराबोर खम्मा घणी जयपुर फिल्म फेस्टिवल सम्पन्न

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय खम्मा घणी जयपुर फिल्म फेस्टिवल के तीसरे संस्करण ने युवाओं में फिल्म निर्माण के प्रति उत्साह को नए आयाम दिए। स्कूलों और कॉलेजों से आए बड़ी संख्या में छात्रों ने न केवल 18 शॉर्ट फिल्में, 20 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज देखी।

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय खम्मा घणी जयपुर फिल्म फेस्टिवल के तीसरे संस्करण ने युवाओं में फिल्म निर्माण के प्रति उत्साह को नए आयाम दिए। स्कूलों और कॉलेजों से आए बड़ी संख्या में छात्रों ने न केवल 18 शॉर्ट फिल्में, 20 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्रीज देखी। दूसरे दिन मंगलवार को हुए द जयपुर वॉइस: द चैलेंजेज एंड ट्रायंफ्स सत्र में निर्देशक सुरूचि शर्मा, फिल्ममेकर अर्पित गंगवाल और दीपांकर प्रकाश तथा अभिनेता व मॉडल गौरव वाधवा ने अपने अनुभव साझा किए।

वक्ताओं का मानना था कि जयपुर फिल्म हब बनने की पूरी क्षमता रखता है। फेस्टिवल के दूसरे दिन आठ शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। साथ ही मुंबई, कोलकाता, जयपुर, यूके, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और टोक्यो से आई शॉर्ट फिल्मों और डॉक्यूमेंट्रीज ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। आयोजक नवीन शर्मा और मौलश्री की ओर से निर्देशित फिल्मों में 150 से ज्यादा युवाओं ने अभिनेता और फिल्मकार के रूप में हिस्सा लिया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई असम विधानसभा चुनाव : प्रियंका गांधी का राज्य सरकार पर निशाना, बिस्वा सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर उठाए सवाल, संस्कृति और जनता की ताकत को बचाना कांग्रेस की लड़ाई
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने नजीरा से असम चुनाव अभियान का आगाज किया। उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर...
3 अप्रैल को रामलीला मैदान से निकलेगी शोभायात्रा, आकर्षक झांकियां और भक्ति से सराबोर होगा शहर
चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर स्कूटी में धमाका, कोई जनहानि नहीं
अश्विनी वैष्णव का लोकसभा में जवाब: रेलवे ने 2025-26 में 167 करोड़ टन माल का किया परिवहन, वित्त वर्ष में पिछले 50 वर्षों में सबसे कम रेल दुर्घटनाएं दर्ज
आयुर्वेद संस्थान की ओर से नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन : अमरापुर दरबार में 105वां चैत्र मेला आरंभ, मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध 
राजस्व मंडल के अध्यक्ष पद पर कार्यभार संभालने के बाद पहली बार राजस्व मंडल पहुंचे, सदस्यों और अधिकारियों से की चर्चा
वॉर या नो वॉर...क्या खत्म होगी जंग? ट्रंप के संबोधन से पहले तेज हुई कूटनीतिक हलचल, 2 अप्रैल को करेंगे राष्ट्र को संबोधित