गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 

मौजूदा हालात में गैस की कालाबाजारी रोकने की भी मांग रखी

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 

प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के पास सड़क पर चूल्हा जलाकर प्रदर्शन। प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। कांग्रेस ने गैस की कालाबाजारी रोकने, कीमतें कम करने और सप्लाई बढ़ाने की मांग।

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर दामों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ, कैलगिरी हॉस्पिटल के पास सड़क पर चूल्हा जलाकर प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ। महंगाई और गैस सिलिंडर के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई।

शर्मा ने गैस सिलिंडर की कीमतें कम करने और सप्लाई बढ़ाने की मांग करते हुए मौजूदा हालात में गैस की कालाबाजारी रोकने की भी मांग रखी। कांग्रेस का आरोप है कि गलत विदेश नीति के कारण देश में ईंधन संकट पैदा हो रहा है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये बढ़ोतरी का विरोध हुआ। शादी-विवाह के मौसम में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी का मुद्दा प्रदर्शन में उठाया। खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों की वापसी को लेकर केंद्र सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल