राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ

नई पेरोल सब्सिडी की व्यवस्था लागू की गई 

राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ

राज्य सरकार ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में संशोधन कर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई पेरोल सब्सिडी लागू की। टेक्सटाइल इकाइयों को कर्मचारियों के वेतन का 50 प्रतिशत तक, अधिकतम 8 हजार रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन। यह लाभ पांच वर्ष तक दिया जाएगा।

जयपुर। राज्य सरकार ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024 में संशोधन करते हुए उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। वित्त विभाग (कर प्रभाग) की ओर से जारी आदेश के अनुसार योजना में टेक्सटाइल इकाइयों के लिए नई पेरोल सब्सिडी की व्यवस्था लागू की गई है।

संशोधन के तहत पात्र टेक्सटाइल उद्यमों को रोजगार आधारित प्रोत्साहन दिया जाएगा। इसके तहत किसी पात्र कर्मचारी को दिए जाने वाले मासिक वेतन का अधिकतम 50 प्रतिशत तक रोजगार-लिंक्ड प्रोत्साहन मिलेगा। यह राशि प्रति कर्मचारी अधिकतम 8 हजार रुपए प्रतिमाह तक होगी और पात्र इकाइयों को यह लाभ पात्रता प्रमाण पत्र जारी होने की तिथि से 5 वर्षों तक दिया जाएगा।

इस सुविधा का लाभ उन्हीं उद्यमों को मिलेगा जो निर्धारित न्यूनतम रोजगार सीमा से कम से कम 2.5 गुना अधिक रोजगार सृजित करेंगे तथा रोजगार राजस्थान में ही सृजित और बनाए रखा जाएगा। साथ ही कर्मचारी उद्यम की स्थायी पेरोल पर होने चाहिए, उनका ईपीएफ या ईएसआई में पंजीकरण होना चाहिए और वे राजस्थान के निवासी होने चाहिए। इसके अलावा योजना में सेवाक्षेत्र के उद्यमों के लिए टर्म लोन पर 5 प्रतिशत तक ब्याज अनुदान देने का भी प्रावधान किया गया है, जो अधिकतम 5 वर्षों तक लागू रहेगा। संशोधनों का उद्देश्य राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर