सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा

शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित

सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा

मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर्स सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवं शहरी वार्ड अभियान की प्रगति को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जिलों के कलेक्टर्स सहित संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने बताया कि अभियान के तहत 20 अप्रैल को राज्यभर में दूसरी ग्राम सभा एवं वार्ड सभा आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत 10,245 वार्डों और 14,403 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर बैठकें होंगी।

उन्होंने कलेक्टर्स के साथ तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वी. श्रीनिवास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभाओं के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। बैठक में जयपुर जिला कलेक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की सीईओ प्रतिभा वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी वीसी के माध्यम से मौजूद रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास