दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित

आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी

दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित

बुध विहार में प्लास्टिक कचरा गोदाम में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। आधी रात को भड़की आग तेजी से झोपड़ी तक फैल गई। सात दमकल गाड़ियों ने घंटों बाद आग पर काबू पाया। शव बुरी तरह जले मिले, पहचान बाकी। आग के कारणों की जांच जारी है।

नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के बुध विहार इलाके में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में भीषण आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित एक ऐसे परिवार के सदस्य थे, जो बुध विहार के मांगे राम पार्क इलाके में स्थित गोदाम में बनी एक अस्थायी झोपड़ी में रहते थे।

यह घटना मध्यरात्रि के दौरान घटी जब साइट पर रखे अपशिष्ट में आग लग गई और वह तेजी से झुग्गी में फैल गई। दमकल कर्मियों की सात गाड़यिां मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद बुधवार सुबह आग पर काबू पा लिया गया। शव बुरी तरह जले हुए थ जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। आग लगने के सटीक कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Tags: fire

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास