आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार

अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे

आरपीएससी जल्द जारी करेगा साक्षात्कार पत्र, रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी और एंडोक्राइनोलॉजी विषय के होंगे साक्षात्कार

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य (सुपर स्पेशियलिटी) पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित। रेनल ट्रांसप्लांटेशन-यूरोलॉजी के इंटरव्यू 17 अप्रैल और एंडोक्राइनोलॉजी के 20 अप्रैल को। अभ्यर्थियों को फोटो, पहचान पत्र और मूल प्रमाण-पत्र साथ लाना अनिवार्य।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक आचार्य (सुपर स्पेशियलिटी) के विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार कार्यक्रम घोषित कर दिया है। आयोग के अनुसार सहायक आचार्य चिकित्सा शिक्षा परीक्षा 2021 के रेनल ट्रांसप्लांटेशन- यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) पदों के लिए साक्षात्कार 17 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। वहीं, सहायक आचार्य चिकित्सा शिक्षा परीक्षा 2024 के एंडोक्राइनोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) के पदों के लिए साक्षात्कार 20 अप्रैल को आयोजित होंगे।

अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा सभी आवश्यक मूल प्रमाण-पत्र और इनकी फोटो कॉपी के साथ उपस्थित होना होगा। इनके अभाव में अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश