बुधवार को गणेश मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : भक्तों ने भगवान गणेश के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 

दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों का आवागमन बना रहा

बुधवार को गणेश मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ : भक्तों ने भगवान गणेश के किए दर्शन, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना 

शहर के गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मोती डूंगरी गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर लड्डू और नारियल का भोग अर्पित तथा सुख-समृद्धि की कामना । दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों का आवागमन।

जयपुर। भगवान गणेश के दर्शन के लिए शहर के विभिन्न गणेश मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही भक्तजन मंदिरों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल कामनाएं करते नजर आए।

शहर के प्रसिद्ध मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गई थीं। कई श्रद्धालु परिवार सहित भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंचे। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लड्डू और नारियल का भोग अर्पित किया तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

मोती डूंगरी गणेश मंदिर के महंत कैलाश शर्मा ने बताया कि बुधवार होने के कारण मंदिर में विशेष रूप से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में दर्शन के लिए भक्तों का आवागमन बना रहा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं की गई थीं ताकि सभी भक्तजन सुचारु रूप से भगवान के दर्शन कर सकें।

उन्होंने बताया कि कई श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भगवान गणेश के चरणों में प्रार्थना करने आते हैं। मंदिर में दर्शन के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बुधवार को दिनभर मंदिर परिसर में आस्था और श्रद्धा का अनूठा दृश्य देखने को मिला।

Read More पूर्व विधायक नवनीत लाल निनामा के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने जताया शोक, गरीब युवाओं की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना