दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला

दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन गिरने से एक भारतीय समेत चार विदेशी नागरिक घायल हो गए। सरकारी मीडिया के अनुसार, सभी को मामूली चोटें आई हैं और तत्काल उपचार दिया गया। हालांकि सुरक्षा जांच के बाद हवाई यातायात सामान्य है, लेकिन अधिकारी ड्रोन के स्रोत और हमले के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।

दुबई। संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  के पास बुधवार सुबह दो ड्रोन गिरने से एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना की पुष्टि की है। मीडिया कार्यालय के अनुसार, घायलों में एक भारतीय नागरिक शामिल है। उसे हल्की चोटें आई हैं। इसके अलावा, घाना के दो नागरिकों और बंगलादेश के एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हवाई यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। हालांकि, ड्रोन गिरने से कितना नुकसान पहुँचा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी घटना के कारणों और ड्रोन के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

नितिन राज मौत मामला : के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने की राज्य सरकार से एसआईटी जांच की मांग, जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप नितिन राज मौत मामला : के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने की राज्य सरकार से एसआईटी जांच की मांग, जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप
कांग्रेस नेताओं के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने कन्नूर डेंटल कॉलेज के छात्र नितिन राज की मौत पर SIT जांच...
महमूद कोमाती का दावा : हिज़्बुल्लाह को मध्य पूर्व संघर्ष के समाधान में रूस की भूमिका की उम्मीद, ट्रंप पर लगाया बाधाएँ और रुकावटें ख़ड़ा करने का आरोप
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच
युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला
शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला ; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
राज काज में क्या है खास, जानें
नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह