प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी

तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना

प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी

सचिन पायलट ने डिस्टर्ब एरिया बिल को केवल सुर्खियां बटोरने और समाज में विभाजन फैलाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे धर्म-जाति की राजनीति को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के बीच दूरियां बढ़ेंगी। दो-बच्चे कानून में संशोधन पर भी सवाल उठाते हुए पायलट ने आरोप लगाया कि निकाय-पंचायत चुनाव में हार के डर से सरकार राजनीतिक लाभ के लिए ऐसे फैसले ले रही है।

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों आग उगलती गर्मी का आमजन को सामना करना पड़ रहा है। इस बीच एक राहत की खबर है। एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) 14 मार्च को उत्तर भारत में एक्टिव होगा। इस सिस्टम का असर 14 और 15 मार्च को देखने को मिल सकता है। इससे राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश होने और तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है। इससे तेज गर्मी और लू से कुछ राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने 14 मार्च को 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज बुधवार को 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। राज्य में मंगलवार को सभी इलाकों में आसमान साफ रहा। दिन में तेज धूप रही। जैसलमेर, बाड़मेर समेत सीमावर्ती अन्य जिलों में हल्की से मध्यम हीटवेव चली। बाड़मेर में मंगलवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिलानी (झुंझुनूं) में अधिकतम तापमान 39.2, चित्तौड़गढ़ में 39, चूरू में 38.7, जोधपुर में 38.6 और जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Tags: heat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नितिन राज मौत मामला : के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने की राज्य सरकार से एसआईटी जांच की मांग, जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप नितिन राज मौत मामला : के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने की राज्य सरकार से एसआईटी जांच की मांग, जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप
कांग्रेस नेताओं के.सी. वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला ने कन्नूर डेंटल कॉलेज के छात्र नितिन राज की मौत पर SIT जांच...
महमूद कोमाती का दावा : हिज़्बुल्लाह को मध्य पूर्व संघर्ष के समाधान में रूस की भूमिका की उम्मीद, ट्रंप पर लगाया बाधाएँ और रुकावटें ख़ड़ा करने का आरोप
आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच
युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला
शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला ; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
राज काज में क्या है खास, जानें
नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह