पेंटिंग्स का भी होगा संरक्षण कार्य : सालों बाद शीशमहल परिसर की दीवारों का संरक्षण कार्य शुरू, जल्द कराया जाएगा मानसिंह महल हिस्से का रिनोवेशन

आमेर महल में दो बेबी केयर कक्ष तैयार

पेंटिंग्स का भी होगा संरक्षण कार्य : सालों बाद शीशमहल परिसर की दीवारों का संरक्षण कार्य शुरू, जल्द कराया जाएगा मानसिंह महल हिस्से का रिनोवेशन

पर्यटन सीजन के चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर देशी पर्यटकों सहित सात समंदर पार से आने वाले पावणों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट आमेर महल में भी इन दिनों इनकी उपस्थिति से चहक रहा है। इस बीच महल के शीशमहल परिसर की दीवारों पर सालों बाद संरक्षण कार्य करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी दीवारों पर कड़ा किया जा रहा है।

जयपुर। पर्यटन सीजन के चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर देशी पर्यटकों सहित सात समंदर पार से आने वाले पावणों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है। वर्ल्ड हेरिटेज मॉन्यूमेंट आमेर महल में भी इन दिनों इनकी उपस्थिति से चहक रहा है। इस बीच महल के शीशमहल परिसर की दीवारों पर सालों बाद संरक्षण कार्य करवाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी दीवारों पर कड़ा किया जा रहा है। ये कार्य पूरा होने के बाद इन पर खमीरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आमेर महल के मानसिंह महल में भी जल्द ही संरक्षण कार्य करवाया जाएगा। इस दौरान दीवारों का सौंदर्यकरण एवं पेंटिंग का संरक्षण कार्य होगा। 

यहां लगवाए 50 से अधिक स्पीकर्स 
महल की सुरक्षा को देखते हुए यहां के विभिन्न हिस्सों में कैमरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। नई पार्किंग व्यवस्था के तहत परियों के बाग स्थित खाली जमीन पर कार्य करवाया जा रहा है। यहां एक बार में 600 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। आमेर महल आने के दौरान पर्यटक यहां की कला संस्कृति से रूबरू हो सकें, इस उद्देश्य से यहां के विभिन्न हिस्सों में 50 से अधिक स्पीकर्स लगवाए गए हैं। जिनमें वाद्ययंत्रों की धुने सुनी जा सकती हैं। 

आमेर महल में दो बेबी केयर कक्ष तैयार
महिलाओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए आमेर महल में बेबी केयर कक्ष बनाए गए हैं। जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बच्चों के साथ आने वाली महिला पर्यटकों की असुविधा को गंभीरता से लेते हुए बेबी केयर कक्ष बनाने के निर्देश दिए थे। महल प्रशासन ने इन निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए दीवान-ए-आम और मानसिंह महल परिसर में दो आधुनिक बेबी केयरिंग कक्ष तैयार किए हैं। 

शीशमहल परिसर की दीवारों पर संरक्षण कार्य करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पर्यटकों की सुविधार्थ यहां परियों का बाग में नई पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। 
डॉ. राकेश छोलक, अधीक्षक, आमेर महलु 

Read More कनवाडा लघु सिंचाई परियोजना के लिए 120 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण, पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत लाभकारी

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत