पक्षियों और जानवरों की विशेष देखभाल शुरू : सर्दी से बचाव की खास तैयारी, पोषक एक्स्ट्रा डाइट

छोटे पक्षियों को डाइट में रोजाना 10 उबले अंडे मिक्स

पक्षियों और जानवरों की विशेष देखभाल शुरू : सर्दी से बचाव की खास तैयारी, पोषक एक्स्ट्रा डाइट

र्दी की दस्तक के साथ ही जयपुर चिड़ियाघर प्रशासन ने पक्षियों और जानवरों की विशेष देखभाल शुरू कर दी है। तापमान में गिरावट को देखते हुए हिरण प्रजाति के एनिमल्स की डाइट में अतिरिक्त पोषण जोड़ा गया है। इन्हें रोजाना नियमित भोजन के साथ दो किलो गाजर, सौ ग्राम चने की दाल और सौ ग्राम चने का छिलका उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे ठंड में स्वस्थ रह सकें।

जयपुर। सर्दी की दस्तक के साथ ही जयपुर चिड़ियाघर प्रशासन ने पक्षियों और जानवरों की विशेष देखभाल शुरू कर दी है। तापमान में गिरावट को देखते हुए हिरण प्रजाति के एनिमल्स की डाइट में अतिरिक्त पोषण जोड़ा गया है। इन्हें रोजाना नियमित भोजन के साथ दो किलो गाजर, सौ ग्राम चने की दाल और सौ ग्राम चने का छिलका उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि वे ठंड में स्वस्थ रह सकें। वहीं पक्षियों के लिए भी सर्दी से बचाव की विशेष व्यवस्था की गई है। रूटीन डाइट के साथ एमू और शुतुरमुर्ग को प्रतिदिन दो उबले अंडे दिए जा रहे हैं।

सभी छोटे पक्षियों को डाइट में रोजाना 10 उबले अंडे मिक्स कर परोसे जा रहे हैं। इसके अलावा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक दवाइयां भी दी जा रही हैं। जू अधीक्षक जितेंद्र चौधरी और डॉ. अशोक तंवर ने बताया कि सभी पक्षियों की डिवार्मिंग पूरी कर दी गई है। साथ ही माइग्रेटरी पक्षियों से होने वाली संभावित बीमारियों से बचाव के लिए भी विशेष दवाइयों का उपयोग किया जा रहा है। सर्दी के मौसम में यह तैयारी चिड़ियाघर के जीवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान ‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
सीआईआई राजस्थान ने “विकसित राजस्थान : 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047” विषय पर सम्मेलन आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप : रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर