गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी

विकास कार्यों की संभावनाओं का जायजा लिया

गुलर बांध का होगा जीर्णोद्धार, पर्यटन सुविधाएं विकसित करने की तैयारी

राज्य सरकार ने गुलर बांध के जीर्णोद्धार और क्षेत्र विकास का काम तेज किया। जल संसाधन विभाग ने निरीक्षण कर सफाई, पर्यटन सुविधाएं और अतिक्रमण पर चर्चा। 20 करोड़ रुपए से बांध संरचना मजबूत। जीर्णोद्धार के बाद गुलर बांध जल प्रबंधन और पर्यटन दोनों के लिए महत्वपूर्ण।

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा गुलर बांध के जीर्णोद्धार और क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में काम तेज कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग की टीम ने हाल ही में बांध का निरीक्षण कर विकास कार्यों की संभावनाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बांध परिसर में सफाई व्यवस्था, पर्यटन सुविधाओं के विकास और आसपास के क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभागीय अधिकारियों ने बांध क्षेत्र में व्याप्त अतिक्रमण की भी समीक्षा की और मौके पर ही इसकी रिपोर्ट तैयार की। विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल थालौर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने बांध की वर्तमान स्थिति का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार कार्यों की रूपरेखा तैयार की। टीम ने बांध के आसपास पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित करने, परिसर की सफाई व्यवस्था मजबूत करने तथा क्षेत्र को आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर सुझाव दिए।अधिकारियों के अनुसार गुलर बांध के विकास के लिए राज्य सरकार लगभग 20 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। इस राशि से बांध की संरचना को मजबूत करने के साथ-साथ आसपास पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा देने की योजना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास हो सके।

विभाग का मानना है कि जीर्णोद्धार कार्य पूरे होने के बाद गुलर बांध न केवल जल प्रबंधन के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित होगा, बल्कि यह क्षेत्र एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में भी विकसित हो ।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल