पुलिस थाना जवाहर सर्किल की बड़ी कार्रवाई : 27 किलो 818 ग्राम डोडा पोस्त के साथ सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

भीलवाड़ा से जयपुर सप्लाई करने आया था आरोपी

पुलिस थाना जवाहर सर्किल की बड़ी कार्रवाई : 27 किलो 818 ग्राम डोडा पोस्त के साथ सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एवं पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ संयुक्त बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त सप्लायर को गिरफ्तार किया है।

जयपुर।जिला विशेष टीम जयपुर पूर्व एवं पुलिस थाना जवाहर सर्किल ने ऑपरेशन “क्लीन स्वीप” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ संयुक्त बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त सप्लायर को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से 27 किलो 818 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि जयपुर शहर में अवैध नशा तस्करों, विक्रेताओं और नशा करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “क्लीन स्वीप” के तहत सभी थानाधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

भीलवाड़ा से जयपुर सप्लाई करने आया था आरोपी
गठित टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रवण कुमार (उम्र 19 वर्ष) निवासी गांव जोजवा, थाना माण्डलगढ़, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डोडा पोस्त भीलवाड़ा से लाकर जयपुर के दुर्गापुरा क्षेत्र में सप्लाई करने वाला था।
आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना जवाहर सर्किल में मुकदमा नंबर 93/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है तथा सप्लाई चैन से जुड़े अन्य व्यक्तियों के बारे में गहन पूछताछकी जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर