सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक

शावकों की गतिविधि सामान्य पाई गई 

सरिस्का में एसटी-17 बाघिन ने तीन शावकों को दिया जन्म, संरक्षण प्रयासों का नतीजा सकारात्मक

सरिस्का बाघ परियोजना में बाघिन एसटी-17 ने तीन शावकों को जन्म, बाघों की संख्या में वृद्धि हुई। रेंज अकबरपुर में कैमरा ट्रैप और भू-गश्त से शावकों की पुष्टि। फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने गतिविधि सामान्य बताई। 2008 में बाघों के पुनर्वास के बाद परियोजना में बाघ आबादी लगातार बढ़ रही।

जयपुर। सरिस्का बाघ परियोजना से अच्छी खबर सामने आई है। बाघिन एसटी-17 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। सरिस्का बाघ परियोजना के रेंज अकबरपुर क्षेत्र में कैमरा ट्रैप चित्रों एवं भू-गश्त के आधार पर इन शावकों की पुष्टि की गई है। फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बताया कि बाघिन एसटी-17 के साथ तीनों शावक कैमरा ट्रैप में स्पष्ट रूप से दिखाई दिए हैं तथा प्रथम दृष्टया बाघिन एवं शावकों की गतिविधि सामान्य पाई गई है।

उल्लेखनीय है कि बाघिन एसटी-17 इससे पूर्व भी शावकों को जन्म दे चुकी है। इन तीन नवजात शावकों के जन्म के साथ सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों की संख्या में और वृद्धि हुई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2004-05 में अवैध शिकार के कारण सरिस्का से बाघ पूर्णतः विलुप्त हो गए थे। वर्ष 2008 में रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान से बाघों के स्थानांतरण द्वारा सरिस्का में बाघ पुनर्वास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया, जो विश्व में अपनी तरह का प्रथम प्रयास था। तब से अब तक निरन्तर प्रबंधन, गहन गश्त, कैमरा ट्रैप मॉनिटरिंग, शिकार प्रजातियों के संवर्धन एवं ग्राम विस्थापन जैसे प्रयासों से बाघों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है।

 

Read More ऑपरेशन आग में बड़ी कार्रवाई : दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न
संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल...
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप
संशोधन विधेयक सांसदों को उपलब्ध न कराना लोकतंत्र का मजाक : यह सरकार की मनमानी, जयराम ने कहा- सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाने की विपक्ष की जायज मांग को किया खारिज
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने लेबनान पर इजरायली हमलों को रोकने का किया आह्वान : तत्काल युद्धविराम की मांग, बोले- इजराइल के हमले गलत
अखिलेश यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि : नोएडा की घटना के लिए राज्य सरकार को ठहराया जिम्मेदार, सत्ता परिर्वतन की मांग
पति को पत्नी के प्रेमी ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- तेरा काल हूं, जहां मिलेगा वहीं खत्म
अंबेडकर जयंती पर मायावती का नमन : गरीबों, वंचितों और शोषितों के अधिकारों की रक्षा में बीता जीवन, कहा- देश में करोड़ों लोगबेरोजगारी, जातिवाद और शोषण की समस्याओं से जूझ रहे