ऑपरेशन आग में बड़ी कार्रवाई : दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

जिला विशेष टीम को अधिकतम कार्रवाई के निर्देश

ऑपरेशन आग में बड़ी कार्रवाई : दो बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

जामड़ोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और रिवॉल्वर मय जिंदा कारतूस बरामद।

 जयपुर। जामड़ोली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल और रिवॉल्वर मय जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। खबर: पुलिस उपायुक्त पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस आयुक्तालय जयपुर के निर्देश पर तीन दिवसीय विशेष अभियान के तहत वांछित अपराधियों, स्थायी वारंटियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ‘ऑपरेशन आग’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल को नोडल अधिकारी बनाकर सभी सहायक पुलिस आयुक्तों और जिला विशेष टीम को अधिकतम कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

सहायक पुलिस आयुक्त आदर्श नगर लक्ष्मी सुथार के निर्देशन में जिला विशेष टीम और जामड़ोली थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर जामड़ोली क्षेत्र में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनुमान मीणा (22) निवासी सुमेल, आगरा रोड और शिवनारायण उर्फ करूवा उर्फ कहुआ (19) निवासी परूवा, धौलपुर (हाल निवासी जेडीए कॉलोनी, पालड़ी मीणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने हनुमान मीणा के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल मय जिंदा कारतूस तथा शिवनारायण के पास से एक रिवॉल्वर मय जिंदा कारतूस बरामद किया है। दोनों के खिलाफ जामड़ोली थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल गर्मी में बढ़ी धानी और सिका चना की मांग, कीमतों में उछाल
गर्मी के मौसम में पारंपरिक नाश्ते धानी और सिका चना की मांग बढ़ने के साथ इनके दामों में भी उछाल...
लद्दाख का विकास स्थानीय हितों के अनुरूप हो : राहुल गांधी का आरोप, बोले-लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने का हो रहा प्रयास 
देवनानी ने बुद्ध पूर्णिमा व श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं, कहा- उनका योगदान आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण
राजस्व बढ़ाने पर फोकस : रोडवेज एमडी ने ली बैठक, कहा- बिना टिकट यात्रा और अनियमितताओं पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी
शेयर बाजारों में गिरावट जारी : सेंसेक्स 583 अंक टूटकर 76,913 पर बंद, इन शेयरों में दिखा एक्शन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाइवे पर कार में लगी आग : 5 लोग जिंदा जले, राजस्थान कांग्रेस नेताओं ने घटना पर जताया दुख
जनगणना 2027 : स्वगणना के लिए जागरूकता अभियान शुरू, ड्यूटी से बचने के प्रयास भी आए सामने