पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ी कार : हादसे में दो भाइयों की मौत, तीन घायल

इनोवा में एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई

पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ी कार : हादसे में दो भाइयों की मौत, तीन घायल

मंडिया बाईपास पर रविवार रात 9 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू होकर सड़क के दूसरी तरफ अन्य दो वाहनों से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए।

पाली। सदर थाना क्षेत्र के मंडिया बाईपास पर रविवार रात 9 बजे एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद बेकाबू होकर सड़क के दूसरी तरफ अन्य दो वाहनों से टकरा गई। हादसे में कार सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। सदर थाने के एएसआई भंवरसिंह ने बताया, स्विफ्ट कार सवार सभी युवक घूमने निकले थे। पाली में ओम बन्ना के दर्शन करने के बाद जोधपुर की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान पाली शहर में बाइपास पर कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क के दूसरी तरफ चली गई। जहां उसकी टक्कर इनोवा और एक अन्य वाहन से हो गई। इनोवा में एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई। वह हादसे के बाद मौके से चला गया। स्विफ्ट कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई।

इसमें फंसे पांच दोस्तों को मौके पर पहुंचे लोगों ने बाहर निकाला और पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां जैसलमेर के जसंवतपुरा (साकदड़ा) निवासी मानवेंद्र सिंह (20) पुत्र जगपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं बालोतरा के कोरणा (मंडली) निवासी लोकेंद्र सिंह (20) पुत्र हुकम सिंह और जोधपुर के सांगरिया फाटा निवासी पवन (19) पुत्र अम्बालाल को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया। जहां इलाज के दौरान लोकेंद्र सिंह ने दम तोड़ दिया। वहीं भोपालसिंह और महावीरसिंह को बांगड़ हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। कार को भोपाल सिंह चला रहा था। परिजनों ने बताया कि दोनों मृतक ममेरे भाई थे। मानवेंद्र, लोकेंद्र की बुआ का बेटा था। दोनों ग्रेजुएशन में पढ़ रहे थे और दोनों के पिता किसान हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन