बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ग्वालियर रवाना

एमपी में आरोपी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज

बदमाश ने गर्भवती महिला के अलावा एक और महिला के साथ की थी छेड़छाड़, आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ग्वालियर रवाना

सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई गर्भवती महिला से छेड़छाड़ मामले में और नया मामला सामने आया। आरोपी बदमाश ने सांगानेर थाना इलाके में भी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम। इसका खुलासा उसकी डीएल नंबर की गाड़ी से हुआ है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ग्वालियर रवाना।

जयपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई गर्भवती महिला से छेड़छाड़ मामले में और नया मामला सामने आया है। आरोपी बदमाश ने सांगानेर थाना इलाके में भी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था। इसका खुलासा उसकी डीएल नंबर की गाड़ी से हुआ है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम ग्वालियर रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि एमपी में आरोपी के खिलाफ कई प्रकरण दर्ज हैं। टीम को इसके बारे में कई अहम जानकारी मिली हैं और जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। गौरतलब है कि छेड़छाड़ की गंभीर घटना को लेकर एसीपी मालवीय नगर ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एसीपी विनोद शर्मा ने बताया कि पीड़िता के सोमवार को बयान दर्ज करने के साथ लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की जांच शुरू की गई है।

यह है पूरा मामला घटना 25 मार्च 2026 को जयपुर के मालवीय नगर क्षेत्र के सेक्टर-9 में शाम करीब 6.10 बजे हुई थी। गर्भवती पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि एक अज्ञात युवक ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया, गलत तरीके से छूआ और छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने और चिल्लाने पर आरोपी ने पत् थर उठाकर डराने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। इस संबंध में 26 मार्च 2026 को थाना जवाहर सर्किल में मामला दर्ज किया गया, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई इस गंभीर मामले में प्रारंभिक स्तर पर लापरवाही सामने आने पर ड्यूटी ऑफिसर महेशचंद उप निरीक्षक, जांच अधिकारी अंगदराम हैड कांस्टेबल को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
बजाज नगर के महावीर उद्यान में आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति ने संत दुलाराम कुलरिया की स्मृति में “परिंडा लगाओ...
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार से की मांग, कहा- मंहगाई के दौर में वेट कम कर जनता को राहत दे सरकार
शादी के 10 साल बाद दिव्यांका त्रिपाठी के घर गूंजी किलकारी : एक्ट्रेस ने जुड़वा बेटों को दिया जन्म, टीवी जगत में खुशी की लहर
राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य