राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप

को-ऑपरेटिव के चुनाव भी होते जो करीब 10 साल हो गए नहीं हो रहे

राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनावों में देरी, गहलोत बोले- राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को करना चाहिए हस्तक्षेप

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप करने की मांग की है। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि अम्बेडकर का संविधान निर्माण में जो योगदान है वो तो इतिहास में दर्ज हो गया है।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में पंचायत और स्थानीय निकाय चुनाव न होने पर राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को हस्तक्षेप करने की मांग की है। अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि अम्बेडकर का संविधान निर्माण में जो योगदान है वो तो इतिहास में दर्ज हो गया है। अब जो लोग अम्बेडकर के उसूलों में विश्वास नहीं करते थे वो आज सत्ता में हैं और उनकी जयंती मना रहे हैं। उनका संविधान में विश्वास है नहीं, संविधान की धज्जियाँ उड़ा रहे हैं। राहुल गांधी रोज कहते हैं, संविधान बचाओ, वो क्यों कहते हैं? इसलिए कहते हैं क्योंकि संविधान की धज्जियाँ उड़ रही हैं, लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है। आज जो कुछ देश में हालात बन गए हैं, ज्यूडिशियरी में भी, एजेंसियों में भी, पूरे देश में बहुत बड़ी स्थिति अजीब बन गई है।

फिर भी 14 अप्रैल को अम्बेडकर साहब की जयंती सब मनाते हैं, मनाएंगे भी। उनकी कथनी और करनी में अंतर है। आज पंचायत चुनाव नहीं करवा रहे, नगर निकाय चुनाव नहीं करवा रहे, ये तो अम्बेडकर के संविधान का पार्ट है। अगर उनमें विश्वास होता तो आज पंचायत चुनाव भी होते, नगर निकायों के चुनाव भी होते और तो और को-ऑपरेटिव के चुनाव भी होते जो करीब 10 साल हो गए नहीं हो रहे हैं। तो ये तमाम ये जो संस्थाएँ हैं इनको बर्बाद क्यों कर रहे हैं? जब सुप्रीम कोर्ट कह चुका, हाई कोर्ट कह चुका है, चुनाव आपको करवाने पड़ेंगे, डेट तक दे दी अप्रैल की तब भी नहीं करवाए। तो आप सोच सकते हो कि ये तो संविधान के विरोध में एक प्रकार से कहना चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी, जानें क्या है भाव
जेवराती सोना 900 रुपए तेज होकर 1,45,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप...
सम्राट चौधरी बनेंगे बिहार के नए सीएम : विजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी बनेंगे डिप्टी सीएम, कल सुबह होगा शपथ ग्रहण समारोह
मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि, सामाजिक न्याय के अग्रदूत बाबा साहेब को किया नमन
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच शी जिनपिंग ने रखा चार-सूत्री योजना का प्रस्ताव : दुनिया को जंगल बनाने से बचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून का करना चाहिए सम्मान, विकास एवं सुरक्षा के सामंजस्य पर दिया जोर
जयपुर में 69,400 करोड़ रुपये का एयूएम, राजस्थान के 1.64 लाख करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड एसेट्स में 42% की हिस्सेदारी
जयपुर की अव्याना मेहता बनीं युवा क्लाइमेट चेंजमेकर : पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल, 16 वर्षीय अव्याना सस्टेनेबिलिटी की दिशा में कर रहीं प्रभावशाली काम
प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद : कई अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को परेशानी