कामवाली ने रची साजिश : 50 लाख की डकैती का 3 घंटे में खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

डकैती का शत-प्रतिशत माल  बरामद 

कामवाली ने रची साजिश : 50 लाख की डकैती का 3 घंटे में खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

सनसनीखेज डकैती के मामले में जैसलमेर पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर वारदात का पदार्फाश करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार। पुलिस ने डकैती का शत-प्रतिशत माल, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है, बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जैसलमेर। स्वर्णनगरी के सुरक्षित रिहायशी इलाके सिंघवी पाड़ा में रविवार को हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में जैसलमेर पुलिस ने महज 3 घंटे के भीतर वारदात का पदार्फाश करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने डकैती का शत-प्रतिशत माल, जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी जा रही है, बरामद करने में सफलता हासिल की है। घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। पीड़िता दमयन्ती भाटिया (56) अपने घर की ऊपरी मंजिल पर थीं। तभी नीचे अलमारी खुलने की आवाज सुनकर वह नीचे आईं। कमरे में घुसते ही पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया।  बदमाशों ने महिला के हाथ-पैर और मुंह को सेलो टेप से बांध दिया।

खौफ का आलम यह था कि एक बदमाश महिला की गर्दन पर चाकू रखकर बैठा रहा, जबकि अन्य साथियों ने इत्मीनान से अलमारी से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेट ली। इधर पुलिस की सघन नाकाबंदी का परिणाम यह रहा कि लाठी थानाधिकारी नाथूसिंह की टीम ने एक निजी बस से भाग रहे चार आरोपियों को चोरी किए गए माल सहित दस्तयाब कर लिया। कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया, जबकि चौथे आरोपी दीपक डुलगज (मुंबई निवासी हाल जैसलमेर) को उसके हिस्से के माल सहित गिरफ्तार किया गया।


 कामवाली निकली मास्टरमाइंड 
अनुसंधान में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस पूरी डकैती की पटकथा पीड़िता के घर पर काम करने वाली महिला मीनू उर्फ बिनाली ने लिखी थी। मीनू ने ही अपने लिव-इन पार्टनर दीपक डुलगज और अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर प्लानिंग की थी। उसे घर की हर गतिविधि और कीमती सामान की जानकारी थी। पुलिस फिलहाल  महिला से पूछताछ कर रही है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में 69,400 करोड़ रुपये का एयूएम, राजस्थान के 1.64 लाख करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड एसेट्स में 42% की हिस्सेदारी जयपुर में 69,400 करोड़ रुपये का एयूएम, राजस्थान के 1.64 लाख करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड एसेट्स में 42% की हिस्सेदारी
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया ने आज राजस्थान के म्यूचुअल फंड इकोसिस्टम में जयपुर की अहम भूमिका पर जोर...
जयपुर की अव्याना मेहता बनीं युवा क्लाइमेट चेंजमेकर : पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल, 16 वर्षीय अव्याना सस्टेनेबिलिटी की दिशा में कर रहीं प्रभावशाली काम
प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद : कई अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को परेशानी
Weather Update : प्रदेश में आग उगलती गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर
भारत गौरव ट्रेन से रामलला, काशी, जगन्नाथ और गंगासागर के दर्शन का सुनहरा अवसर
पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन : वन्यजीव गलियारे का लिया जायज़ा, एक्सप्रेस-वे पर किया सफर
अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान का पलटवार : राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार ; इरावानी ने इसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का "घोर उल्लंघन" बताया