अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न

विपक्षी दल के नेताओं की आवाज दबाने में लगी

अंबेडकर जयंती पर पीसीसी ने प्रदेश भर में किए कार्यक्रम, पुष्पांजलि कार्यक्रम और संगोष्ठी सम्पन्न

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद संगोष्ठी हुई।

जयपुर। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस ने जयपुर मुख्यालय सहित सभी जिला, ब्लॉक, नगर और मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए। जयपुर मुख्यालय पर पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद संगोष्ठी हुई। जिसमें कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, जयपुर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, विधायक अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पीसीसी महासचिव ललित तूनवाल, राजेश चौधरी, स्वर्णिम चतुर्वेदी, राम सिंह कस्वां, पूर्व जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी, सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर नेताओं ने अंबेडकर की संविधान को लेकर सोच, लोगों को दिए अधिकार और उनके सार्वजनिक जीवन पर प्रकाश डाला। पायलट सहित नेताओं ने इस अवसर पर भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर भी हमला बोला।

पायलट ने कहा कि आज सरकार जिस तरह तानाशाही कर रही है। संविधान की जिस तरह धज्जियां उड़ा रही है, वह सहन नहीं किया जा सकता। इस तरह ये देश नहीं चल सकता। यूपीए सरकार में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह जैसे नेताओं ने देश को कई सौगातें दी। केंद्र सरकार अब लोगों के लिए काम करने की जगह विपक्षी दल के नेताओं की आवाज दबाने में लगी हुई है। इसके लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोगों को अब केवल कांग्रेस से उम्मीद नजर आ रही है। हम सभी को मिलकर लोगों की आवाज बनना होगा और देश प्रदेश में कांग्रेस की सरकार वापस लानी होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश