बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले

एक सामाजिक कार्यक्रम ‘नोतरा’ में शामिल होने गए थे

बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले

बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र में देर रात सनसनीखेज हत्या से तनाव फैल गया। BAP नेता अशोक निनामा के भाई अनिल निनामा की अज्ञात हमलावरों ने ‘नोतरा’ कार्यक्रम से लौटते वक्त काली मगरी के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी। घायल हालत में मिले अनिल ने अस्पताल में दम तोड़ा। परिजनों ने साजिश का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी है।

बांसवाड़ा। जिले के सीमावर्ती घाटोल क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात की खबर है। इस हादसे ने पूरे इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल पैदा कर दिया। भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अशोक निनामा के छोटे भाई अनिल निनामा की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बोरपी केरेंग निवासी अनिल निनामा एक सामाजिक कार्यक्रमनोतरामें शामिल होने गए थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। आरोप है कि कार्यक्रम के बाद काली मगरी गांव के पास घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल सड़क किनारे झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले। घटना की सूचना रात करीब 2 बजे सागबारी के सरपंच ने अशोक निनामा को दी। मौके पर पहुंचकर परिजन अनिल को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें बांसवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताया है। वारदात के बाद अस्पताल और मोर्चरी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी है।

 

Read More सरकारी कॉलेजों में कल‌ तक जमा होंगे आवेदन, आरयू में 1 ‌जून से शुरू होंगे प्रवेश

Tags: leaders

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें क्या है भाव
शुद्ध सोना 1600 रुपए फिसलकर 1,61,000 रुपए प्रति दस ग्राम। जेवराती सोना 2300 रुपए टूटकर 1,48,900 रुपए प्रति दस ग्राम।...
जयपुर में वन्यजीवों के लिए कूल इंतजाम, स्प्रिंकलर-कूलर से मिल रही राहत 
दिल्ली में क्वाड देशों की बैठक जारी, जयशंकर ने कहा-हिन्द प्रशांत क्षेत्र के मुद्दों के समाधान के लिए विश्वसनीय और पारदर्शी साझेदारी जरूरी
स्पा और मसाज सेंटरों पर सख्ती, पुलिस कमिश्नरेट ने जारी किए नए निर्देश
अलर्ट! उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी राज्यों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी, आईएमडी ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह
बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद
ट्रक से 62 लाख रुपए की शराब जब्त : छिपाने के लिए प्लास्टिक पाइपों के नीचे बना रखा था गुप्त कम्पार्टमेंट, चालक फरार