ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं

राज्य चुनाव आयोग को चुनाव अधिसूचना जारी

ओबीसी आरक्षण निर्धारण नहीं हुआ, पहले गर्मी और बाद में होगी बारिश तो फिलहाल चुनाव कराना संभव नहीं

प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव में देरी से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने अब चुनाव कराने की तिथि को बढ़वाने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया है। इसमें राज्य सरकार ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में आगामी महीनों में चुनाव करना संभव नहीं है।

जयपुर। प्रदेश में पंचायत व निकाय चुनाव में देरी से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने अब चुनाव कराने की तिथि को बढ़वाने के लिए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया है। इसमें राज्य सरकार ने कहा है कि मौजूदा परिस्थितियों में आगामी महीनों में चुनाव करना संभव नहीं है। महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद की ओर से पेश प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि अभी तक ओबीसी आरक्षण का निर्धारण नहीं हो पाया है और संविधान के अनुच्छेद 243-डी एवं 243-टी के तहत स्थानीय निकायों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण देने का प्रावधान है। इसलिए राज्य में पंचायत व निकाय चुनाव अभी नहीं हो सकते। राज्य सरकार ने यह प्रार्थना पत्र पूर्व विधायक संयम लोढ़ा और गिर्राज देवंदा की जनहित याचिकाओं में दायर किया है।

राज्य सरकार ने कहा कि स्थानीय निकायों के लिए करीब 1.26 लाख और ग्रामीण पंचायती संस्थाओं के लिए करीब 2.50 लाख मतदान कर्मचारियों की जरूरत होगी। इनमें करीब 70 फीसदी शिक्षाकर्मी रहेंगे। फिलहाल स्कूलों में 1 अप्रैल से शैक्षणिक शुरू हो चुका है और मई-जून में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। जुलाई से सितंबर तक मानसून और कृषि कायार्ें में आमजन व्यस्त रहेगा। वहीं कई पंचायत समितियों और जिला परिषदों का कार्यकाल सितंबर से दिसंबर 2026 में खत्म होगा। राज्य चुनाव आयोग को चुनाव अधिसूचना जारी करने और प्रक्रिया पूरी करने में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। इसलिए चुनाव कराने के लिए समय दिया जाए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर की अव्याना मेहता बनीं युवा क्लाइमेट चेंजमेकर : पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल, 16 वर्षीय अव्याना सस्टेनेबिलिटी की दिशा में कर रहीं प्रभावशाली काम जयपुर की अव्याना मेहता बनीं युवा क्लाइमेट चेंजमेकर : पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल, 16 वर्षीय अव्याना सस्टेनेबिलिटी की दिशा में कर रहीं प्रभावशाली काम
16 वर्षीय अव्याना मेहता क्लाइमेट चेंज के क्षेत्र में उभरती प्रेरणादायक युवा। लेखिका और सोशल एंटरप्रेन्योर के रूप में उनकी...
प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद : कई अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को परेशानी
Weather Update : प्रदेश में आग उगलती गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर
भारत गौरव ट्रेन से रामलला, काशी, जगन्नाथ और गंगासागर के दर्शन का सुनहरा अवसर
पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन : वन्यजीव गलियारे का लिया जायज़ा, एक्सप्रेस-वे पर किया सफर
अमेरिकी नाकेबंदी पर ईरान का पलटवार : राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने का अधिकार ; इरावानी ने इसे संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का "घोर उल्लंघन" बताया 
अंबेडकर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि : वसुंधरा राजे ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा- पुरुषों के साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से दिया बल