Weather Update : प्रदेश में आग उगलती गर्मी, सीमावर्ती जिलों में लू का असर
पारा आने वाले कुछ दिनों में 40 डिग्री के पास
प्रदेश में इन दिनों असमान से आग उगलती गर्मी पड़ रही है। पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। बाड़मेर में इस सीजन पहली बार पारा 41 डिग्री पर पहुंचा है। आज भी सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही।
जयपुर। प्रदेश में इन दिनों असमान से आग उगलती गर्मी पड़ रही है। पारा 41 डिग्री के पार पहुंच गया है। बाड़मेर में इस सीजन पहली बार पारा 41 डिग्री पर पहुंचा है। आज भी सीमावर्ती जिलों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। राजधानी जयपुर में भी तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। यहां पारा आने वाले कुछ दिनों में 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है।
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अगले सप्ताह तक गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की भी संभावना जताई गई है। जयपुर में स्थिति ये है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तेज गर्मी का दौर शुरू हो जाता है, जो शाम तक जारी रहता है। दिन में झुलसाने वाली तेज धूप के कारण लोग अब घरों से निकलने से बच रहे हैं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Aug 2026 19:02:15
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...

Comment List