‘रामायणम्’ फिल्म की पहली झलक : जयपुर सहित अन्य जगहों पर पहली झलक पेश, इंटरनेट पर मचाया तूफान

भावनात्मक रूप से भी दर्शकों को जोड़ने में सफल

‘रामायणम्’ फिल्म की पहली झलक : जयपुर सहित अन्य जगहों पर पहली झलक पेश, इंटरनेट पर मचाया तूफान

भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक रामायणम् ने आखिरकार अपनी पहली झलक ‘राम’ के रूप में पेश। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस रोमांचित हो उठे।

जयपुर। भारतीय सिनेमा के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक रामायणम् ने आखिरकार अपनी पहली झलक ‘राम’ के रूप में पेश कर दी है। नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित और नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस रोमांचित हो उठे हैं। इस को लेकर जयपुर के सिनेपोलिस् सिनेमा हॉल में कार्यक्रम आयोजित कर पहली झलक पेश की। पहली झलक ने जीता दर्शकों का दिल गुरुवार को ‘राम’ टीज़र रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। भव्य विजुअल्स, शानदार बैकग्राउंड स्कोर और रणबीर कपूर की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने इसे एक “विजुअल स्पेक्टेकल” बना दिया। यह ग्लिम्प्स न सिर्फ तकनीकी रूप से शानदार है, बल्कि भावनात्मक रूप से भी दर्शकों को जोड़ने में सफल रहा है।

राम: एक आदर्श, एक महानायक फिल्म में ‘राम’ को सिर्फ एक योद्धा नहीं, बल्कि मर्यादा, त्याग और धर्म के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है। एक ऐसा नायक जो अपने फर्ज को सबसे ऊपर रखता है, चाहे इसके लिए उसे कितना भी बड़ा बलिदान क्यों न देना पड़े। दो भागों में बनने वाली यह फिल्म दिवाली 2026 और 2027 में रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल