जयपुर की अव्याना मेहता बनीं युवा क्लाइमेट चेंजमेकर : पर्यावरण संरक्षण की नई मिसाल, 16 वर्षीय अव्याना सस्टेनेबिलिटी की दिशा में कर रहीं प्रभावशाली काम
सस्टैनिफाई360 नामक पॉडकास्ट के जरिए जागरूकता फैला रही
16 वर्षीय अव्याना मेहता क्लाइमेट चेंज के क्षेत्र में उभरती प्रेरणादायक युवा। लेखिका और सोशल एंटरप्रेन्योर के रूप में उनकी पुस्तक “द एफर्ट” सस्टेनेबल पहल को उजागर करती। वे पॉडकास्ट और प्लास्टिक रिसर्च प्रोजेक्ट के जरिए जागरूकता फैला रही।
जयपुर।16 वर्षीय अव्याना मेहता कम उम्र में ही क्लाइमेट चेंज के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहचान बनकर उभर रही हैं। उभरती हुई लेखिका, सोशल एंटरप्रेन्योर और एनवायरमेंटल एडवोकेट के रूप में वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनकी पहली पुस्तक द एफर्ट में सस्टेनेबल व्यवसायों और गैर-सरकारी संगठनों की प्रेरक कहानियों को सीईओ और चेंजमेकर्स के साथ संवाद के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। अव्याना सस्टैनिफाई360 नामक पॉडकास्ट के जरिए जागरूकता फैला रही हैं।
साथ ही, वे प्लास-स्टिक रिसर्च पहल का नेतृत्व कर रही हैं, जिसमें इमली-आधारित फिल्टर से पानी में मौजूद माइक्रोप्लास्टिक हटाने पर काम हो रहा है। उनकी ग्रीनलिंक कंसल्टेंसी भी संगठनों को पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने में मदद कर रही है।

Comment List