आरएसएस कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन : विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में कई कार्यकर्ता

कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया

आरएसएस कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन : विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में कई कार्यकर्ता

आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन। राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएसक के कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ नेता रामलाल महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

जयपुर। आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने राजस्थान विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान विश्वविद्यालय में आरएसएसक के कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ नेता रामलाल महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसकी सूचना पर एनएसयूआई कार्यकर्ता मौके पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और कई कार्यकर्ताओं को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। वहीं, एनएसयूआई का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध करने से रोका गया और जबरन हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि कार्यक्रम को लेकर पहले से ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी। प्रशासन की सतर्कता के चलते फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की तैयारियां जारी हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान जयराम ने धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस, कहा- संसद और संसदीय समितियों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला दिया बयान
नीट परीक्षा विवाद पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ...
अंतरराष्ट्रीय संग्रहालय दिवस पर हवामहल में सजी राजस्थान की लोक संस्कृति की रंगत : तिलक स्वागत, कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली शो हुआ
प्यार का जुनून या पागलपन? नहीं मिली प्रेमिका तो टॉवर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, युवक को मनाने में छूटे पुलिस के पसीने
समर्थन मूल्य पर सरसों एवं चना खरीद जारी, जोधपुर संभाग में 66 प्रतिशत खरीद पूर्ण
नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले