पारिवारिक समस्या के चलते ऑटो चालक ने लगाया फंदा, तीन चार महिनों से था बेरोजगार

पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द

पारिवारिक समस्या के चलते ऑटो चालक ने लगाया फंदा, तीन चार महिनों से था बेरोजगार

बोंबे मोटर के पास स्थित हरिराम की बगेची में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी। घटना का पता सुबह चला तब उसकी भाभी खाने के लिए बुलाने गई थी। मृतक अकेला ही रहता था। पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द।

जोधपुर। शहर के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में बोंबे मोटर के पास स्थित हरिराम की बगेची में एक व्यक्ति ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना का पता सुबह चला तब उसकी भाभी खाने के लिए बुलाने गई थी। मृतक अकेला ही रहता था। पुलिस ने दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन के सुपुर्द किया। थानाधिकारी गोविंद व्यास ने बताया कि बोंबे मोटर स्थित हरिराम की बगेची में रहने वाले 55 साल के अली खां पुत्र जमाल खां का शव आज सुबह घर में फंदे पर लटका मिला।

उसने रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी की। पड़ौस में रहने वाली उसकी भाभी खाने के लिए बुलाने गई तब फं दे पर लटके होने की जानकारी मिली। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किया गया। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक समस्या का बताया गया है। वह तीन चार महिनों से बेरोजगार था और अपनी टैक्सी भी नहीं चला रहा था। दोपहर में कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया गया है। कोई शकसुबह जाहिर नहीं किया गया है, संभवत: उसने रात में या अलसुबह ही फंदा लगाया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन