भारत गौरव ट्रेन से रामलला, काशी, जगन्नाथ और गंगासागर के दर्शन का सुनहरा अवसर

पात्र सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी सुविधा का लाभ

भारत गौरव ट्रेन से रामलला, काशी, जगन्नाथ और गंगासागर के दर्शन का सुनहरा अवसर

श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने विशेष “पुरी–गंगासागर–अयोध्या धाम यात्रा” भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

जयपुर। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने विशेष “पुरी–गंगासागर–अयोध्या धाम यात्रा” भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 9 मई 2026 को श्रीगंगानगर से रवाना होकर राजस्थान और उत्तर भारत के कई स्टेशनों से यात्रियों को साथ लेकर 11 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर जाएगी। इस यात्रा में श्रद्धालुओं को जगन्नाथ मंदिर पुरी, कोणार्क सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कालीघाट मंदिर, बैद्यनाथ धाम, महाबोधि मंदिर, विष्णुपद मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, राम मंदिर अयोध्या तथा हनुमानगढ़ी मंदिर सहित अनेक प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करवाए जाएंगे।

यात्रा दो श्रेणियों में उपलब्ध स्टैंडर्ड (27,890 रुपए) और कंफर्ट (32,065 रुपए)। दोनों में एसी ट्रेन यात्रा, भोजन (नाश्ता, दोपहर व रात का खाना), होटल आवास, लोकल ट्रांसपोर्ट, पेयजल और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल हैं। स्टैंडर्ड में नॉन-एसी होटल व बस, जबकि कंफर्ट श्रेणी में एसी आवास और एसी बसों की सुविधा मिलेगी। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन गया, पुरी, कोलकाता, जसडीह, वाराणसी और अयोध्या होते हुए 19 मई को वापस श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यात्रियों को गंगा आरती और स्थानीय मंदिरों के दर्शन भी कराए जाएंगे। आईआरसीटीसी के अनुसार, इतनी विविध धार्मिक स्थलों का एक साथ दर्शन कर पाना सामान्यतः कठिन होता है, इसलिए यह पैकेज श्रद्धालुओं के लिए विशेष अवसर है। पात्र सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी सुविधा का लाभ भी मिल सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ