प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद : कई अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को परेशानी

पहले से भर्ती मरीजों को आवश्यक उपचार दिया

प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद : कई अस्पतालों में ओपीडी ठप, मरीजों को परेशानी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले जयपुर सहित प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद रखने का मिला-जुला असर। कई बड़े निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं, जबकि कुछ अस्पतालों में सीमित सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहीं।

जयपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले जयपुर सहित प्रदेशभर में निजी अस्पतालों की सेवाएं बंद रखने का मंगलवार को मिला-जुला असर देखने को मिला। कई बड़े निजी अस्पतालों में ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं बंद रहीं, जबकि कुछ अस्पतालों में सीमित सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहीं। निविक हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में डॉक्टर संगठनों ने 24 घंटे तक मेडिकल सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया था। इसके तहत सुबह से ही कई अस्पतालों में डॉक्टर अस्पताल तो पहुंचे, लेकिन ओपीडी चैंबर में नहीं बैठे और नए मरीजों को नहीं देखा।

हालांकि पहले से भर्ती मरीजों (आईपीडी) को आवश्यक उपचार दिया जाता रहा। शहर के सीके बिरला फोर्टिस समेत कई अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं। वहीं कुछ निजी अस्पतालों में सीमित स्तर पर सेवाएं जारी रहने से बंद का असर पूरी तरह एक जैसा नहीं दिखा। राजकीय अवकाश होने के कारण सरकारी अस्पतालों में भी ओपीडी सीमित समय के लिए ही चली, जिससे आम मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर जयपुर में बंद का प्रभाव आंशिक रहा, जहां कई जगह सेवाएं ठप रहीं तो कुछ अस्पतालों में व्यवस्था सामान्य बनी रही।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ