अंबेडकर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि : वसुंधरा राजे ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा- पुरुषों के साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से दिया बल

पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से बल

अंबेडकर को जयंती पर दी श्रद्धांजलि : वसुंधरा राजे ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन, कहा- पुरुषों के साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से दिया बल

अंबेडकर जयंती पर अंबेडकर सर्किल में श्रद्धांजलि, वसुंधरा राजे ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित अंबेडकर सर्किल पर उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जयपुर स्थित अंबेडकर सर्किल पर उनके प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। इस दौरान वसुंधरा राजे ने बाबा साहेब के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने समाज में शिक्षा को सबसे महत्वपूर्ण साधन माना। उन्होंने पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की शिक्षा पर भी समान रूप से बल दिया।

बाबा साहेब का मानना था कि शिक्षा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाती है और उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने का माध्यम है। उन्होंने बताया कि 1937 में ‘The All India Women’s Conference’ में बाबा साहेब ने महिलाओं को मतदान का अधिकार देने और विधायी निकायों में उनके लिए आरक्षण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ