जयपुर में गाड़ी विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की इलाज के दौरान मौत
पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक करण की तलाश शुरू कर दी
कालवाड़ थाना इलाके के शिवाजी नगर में मामूली गाड़ी विवाद ने गंभीर हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। एसीपी आलोक सैनी ने बताया कि दो पक्षों के बीच गाड़ी को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
जयपुर। कालवाड़ थाना इलाके के शिवाजी नगर में मामूली गाड़ी विवाद ने गंभीर हिंसक झड़प का रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। एसीपी आलोक सैनी ने बताया कि दो पक्षों के बीच गाड़ी को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान विनोद योगी गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां शोक व आक्रोश का माहौल बन गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक करण की तलाश शुरू कर दी है।

Comment List