अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ करने को 300 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव केन्द्र को भेजे, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

4500 लीटर क्षमता तक के फायर वाटर टेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा

अग्निशमन व्यवस्था सुदृढ़ करने को 300 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव केन्द्र को भेजे, प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी

स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया। वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में अब तक अग्निशमन सेवा से वंचित सभी नगरीय निकायों को 4500 लीटर क्षमता तक के फायर वाटर टेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अग्निशमन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वर्ष 2025-26 के राज्य बजट में अब तक अग्निशमन सेवा से वंचित सभी नगरीय निकायों को 4500 लीटर क्षमता तक के फायर वाटर टेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। वित्त विभाग की सहमति के बाद प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है और आवश्यकता के आधार पर शेष निकायों में भी वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप एनडीआरएफ योजना के तहत अग्निशमन सेवाओं में सुधार के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को 114.8 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर 28 नए अग्निशमन केंद्र स्थापित होंगे, जिनमें मिनी वाटर टेंडर और सर्च एंड रेस्क्यू वाहन उपलब्ध होंगे। इसके अलावा उन्नत उपकरणों, एडवांस फायर टेंडर, पंप, एससीबीए सेट आदि की खरीद के लिए 176.23 करोड़ रुपए तथा प्रशिक्षण व संचार सुदृढ़ीकरण सहित अन्य मदों के लिए अलग-अलग प्रस्ताव भी भेजे गए हैं, जिससे राज्य की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता और मजबूत होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल