राजस्थान संपर्क 181 पर पेयजल-बिजली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, एसीएस श्रेया गुहा ने की समीक्षा

आमजन को समय पर राहत मिल सके

राजस्थान संपर्क 181 पर पेयजल-बिजली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, एसीएस श्रेया गुहा ने की समीक्षा

ग्रीष्मकाल में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशिक्षण) एवं महानिदेशक एचसीएम रीपा श्रेया गुहा ने निर्देश दिए।

जयपुर। ग्रीष्मकाल में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव (प्रशिक्षण) एवं महानिदेशक एचसीएम रीपा श्रेया गुहा ने निर्देश दिए कि इन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके। गुहा ने बुधवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली एवं शिकायत निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने शिकायत निस्तारण अधिकारियों के लिए सतत प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि इससे निस्तारण की गुणवत्ता में सुधार आएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित एवं सत्यापनाधीन प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पोर्टल पर अब तक 40.65 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से लगभग 38.86 लाख का निस्तारण (95.5 प्रतिशत) किया जा चुका है, जबकि करीब 1.80 लाख प्रकरण लंबित हैं। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं राजस्थान संपर्क 181 के कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

Read More अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई : मैनेजर समेत एक अन्य गिरफ्तार, 4 युवकों पर लगाया जुर्माना

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग  2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग 
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष...
कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल