कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला : हर अभ्यर्थी से 30 लाख वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, कई परीक्षा के पेपर लीक में शामिल
प्रश्नपत्र पढ़ाने में टैबलेट और आईपैड का उपयोग
राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और आरोपी भीम सिंह निवासी धीरपुर हरसौरा अलवर हाल कर्मचारी कॉलोनी कोटपुतली बाईपास बानसूर कोटपुतली को गिरफ्तार। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि यह परीक्षा मूल रूप से दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया।
जपयुर। राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती परीक्षा-2020 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और आरोपी भीम सिंह (46) निवासी धीरपुर हरसौरा अलवर हाल कर्मचारी कॉलोनी कोटपुतली बाईपास बानसूर कोटपुतली को गिरफ्तार किया है। एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि यह परीक्षा मूल रूप से दिसंबर 2020 में हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया। इसके बाद 12 सितंबर 2021 को पुन: परीक्षा हुई। इसका प्रश्नपत्र भी परीक्षा से पहले ही लीक कर दिया गया था। प्रश्नपत्र पढ़ाने में टैबलेट और आईपैड का उपयोग जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ाने के लिए सैमसंग टैबलेट और एप्पल आईपैड का इस्तेमाल करता था। अब तक गिरोह के सरगना जगदीश बिश्नोई, गणपत मालवाड़ा, अनिल उर्फ शेर सिंह मीणा और भूपेंद्र सारण सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कंप्यूटर लैब चलाता था आरोपी
पूछताछ में सामने आया कि भीम सिंह जयपुर में कोचिंग संस्थान और ऑनलाइन परीक्षा के लिए कंप्यूटर लैब चलाता था। वह अन्य आरोपियों के साथ मिलकर अभ्यर्थियों को टैबलेट-आईपैड के जरिए लीक प्रश्नपत्र पढ़ाता और फिर परीक्षा केंद्रों तक भेजता था। हर अभ्यर्थी से 25 से 30 लाख रुपए वसूले जाते थे।
कई परीक्षा के पेपर लीक में शामिल
पकड़ा गया आरोपी भीम सिंह पहले भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में शामिल रहा है जिनमें कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020, सीएचओ भर्ती परीक्षा-2020, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2022 और हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा शामिल हैं।

Comment List