प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे : अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी

सीजन में प्रदेश में यह सबसे ज्यादा तापमान दर्ज

प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे : अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री पार, लू का अलर्ट जारी

प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे होते जा रहे हैं। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच गया। इसके चलते मानो आसमान से आग बरसने वाली गर्मी का एहसास हो रहा है।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी के तेवर दिनों दिन तीखे होते जा रहे हैं। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री या उसके पार पहुंच गया। इसके चलते मानो आसमान से आग बरसने वाली गर्मी का एहसास हो रहा है। भीषण गर्मी और गर्म हवाओं से आमजन का हाल अभी से बेहाल होने लगा है। पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी के बीच लू का भी अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 43 डिग्री के नजदीक दर्ज किया गया। इस सीजन में प्रदेश में यह सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है।

वहीं एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। राजधानी जयपुर सहित अधिकांश जिलों में भी पारा 40 डिग्री के नजदीक दर्ज किया गया। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में 17 अप्रेल से हीटवेव का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 17 अप्रेल को श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर जिलों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 18 अप्रेल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर जिलों में हीटवेव चलने का यलो अलर्ट है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल