2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों की जिलों में तैनाती, असिस्टेंट कलेक्टर पद पर पोस्टिंग
कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी में अहम भूमिका निभाएंगे
राज्य सरकार ने 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर नियुक्त। विभोर भारद्वाज जयपुर, उत्कर्ष यादव कोटा, मनु गर्ग बीकानेर, मणिमाला एन उदयपुर, आलोक सिंह भरतपुर, आनंद गुप्ता अजमेर और उमेश मीणा जोधपुर में तैनात।
जयपुर। राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से 2025 बैच के 7 आईएएस अधिकारियों को विभिन्न जिलों में असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में तैनात किया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, विभोर भारद्वाज को जयपुर, उत्कर्ष यादव को कोटा, मनु गर्ग को बीकानेर, मणिमाला एन को उदयपुर, आलोक सिंह को भरतपुर, आनंद गुप्ता को अजमेर तथा उमेश कुमार मीणा को जोधपुर में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर लगाया गया है। सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक कार्यों में तेजी और प्रभावशीलता लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नव नियुक्त अधिकारी अब संबंधित जिलों में राजस्व, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की निगरानी में अहम भूमिका निभाएंगे।

Comment List