पुलिस मुख्यालय में सम्मान और विदाई समारोह, तीन आईजी को डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित

समारोह में सम्मान, सराहना और विदाई के मिश्रित भाव देखने को मिले

पुलिस मुख्यालय में सम्मान और विदाई समारोह, तीन आईजी को डीजीपी डिस्क से किया सम्मानित

जयपुर पुलिस मुख्यालय में रेंज समीक्षा बैठक के दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने भरतपुर आईजी कैलाश विश्नोई, कोटा आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल और भीलवाड़ा के दुर्गालाल ढोली को डीजीपी डिस्क से सम्मानित। गोयल की सेवानिवृत्ति पर भावनात्मक विदाई। अधिकारियों ने उनके सेवाकाल को उल्लेखनीय बताते हुए स्मृति चिन्ह भेंट।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय में आयोजित रेंज समीक्षा बैठक के दौरान सम्मान एवं विदाई समारोह में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने उत्कृष्ट सेवा के लिए भरतपुर आईजी कैलाश विश्नोई, कोटा आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल और भीलवाड़ा के दुर्गालाल ढोली को प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया। इस अवसर पर आईजी गोयल के सेवानिवृत्ति पर भावनात्मक विदाई भी दी गई। समारोह के दौरान डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने तीनों अधिकारियों की सराहना करते हुए उनके कार्यकाल को उल्लेखनीय बताया। उत्कृष्ट सेवा और योगदान के लिए प्रदान किया गया डीजीपी डिस्क अवार्ड पुलिस विभाग का एक प्रतिष्ठित सम्मान माना जाता है।

आईजी राजेन्द्र प्रसाद गोयल के सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके लंबे और सफल सेवाकाल को याद करते हुए शुभकामनाएं दीं। डीजी संजय अग्रवाल और अनिल पालीवाल ने भी गोयल को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने गोयल के साथ अपने अनुभव साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। समारोह में सम्मान, सराहना और विदाई के मिश्रित भाव देखने को मिले।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी कांग्रेस का गंभीर आरोप : अमेरिका को खुश करने के लिए केंद्र सरकार ने दी पाकिस्तान को 'क्लीन चिट', बयान को बताया राष्ट्रविरोधी
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री पर एससीओ बैठक में पाकिस्तान को 'क्लीन चिट' देने का आरोप लगाया है।...
ईरान ने दिखाई दरियादिली: जापानी सुपरटैंकर ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, आवागमन निर्धारित समुद्री गलियारों और ईरानी अनुमति के तहत ही होगा संभव 
एसएमएस अस्पताल के ई एन टी विभाग का बड़ा अपग्रेड, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने किया लोकार्पण 
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: मुख्य निर्वाचन अधिकारी की बड़ी घोषणा, ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं वाले क्षेत्रों में दोबारा होगा मतदान 
त्रिपुरा में भीषण तूफान और बारिश का कहर : 1,534 घर क्षतिग्रस्त ; जनजीवन अस्त व्यस्त, बचाव और राहत कार्य जारी
लोकधुनों की धरती पर जैज़ का जादू: जयपुर में वर्ल्ड जैज़ डे पर खास म्यूजिकल नाइट, 30 अप्रैल को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सजेगी सुरों की महफिल
राजस्थान के विभिन्न लोकप्रिय पर्यटन स्थलों का अनुभव कराने के लिए फैम टूर आयोजित, जयपुर से 45 फॉरेन टूर ऑपरेटर्स रवाना