होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है तुर्की : भागीदारी में नहीं होगी कोई आपत्ति, हकन ने कहा- बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन करेगा अभियान का नेतृत्व

परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों का समाधान पाकिस्तान में होने वाली अगली बातचीत में संभव हो सकता है।

होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है तुर्की : भागीदारी में नहीं होगी कोई आपत्ति, हकन ने कहा- बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन करेगा अभियान का नेतृत्व
तुर्की ने संकेत दिया है कि ईरान-अमेरिका समझौते की स्थिति में वह बारूदी सुरंग हटाने के बहुराष्ट्रीय अभियान में शामिल हो सकता है। वहीं अमेरिका ने ईरान की गतिविधियों पर कड़ी चेतावनी देते हुए नौसैनिक मौजूदगी बढ़ाई है और यूरोप से अधिक सक्रिय भूमिका निभाने को कहा है।

लंदन। तुर्की ने संकेत दिया है कि ईरान और अमेरिका के बीच समझौता होने की स्थिति में वह होर्मुज जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग हटाने के अभियानों में भाग ले सकता है। तुर्की के विदेश मंत्री हकन फिदान ने यहां कहा कि किसी भी संभावित अभियान का नेतृत्व बहुराष्ट्रीय तकनीकी गठबंधन द्वारा किया जाएगा और ऐसे ढांचे के तहत तुर्की को भागीदारी में कोई आपत्ति नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि यह गठबंधन किसी नये संघर्ष में शामिल होता है, तो तुर्की अपनी भूमिका पर पुनर्विचार करेगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जतायी कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों का समाधान पाकिस्तान में होने वाली अगली बातचीत में संभव हो सकता है।

इस बीच अमेरिका ने जलडमरूमध्य में ईरान की गतिविधियों को लेकर चेतावनियां तेज कर दी हैं और नौसैनिक उपस्थिति बढ़ाई है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूरोपीय देशों की आलोचना करते हुए कहा कि वे ठोस कार्रवाई के बजाय केवल कूटनीतिक बैठकों तक सीमित हैं। पिछले हफ़्ते ब्रिटेन और फ़्रांस द्वारा समुद्री सुरक्षा पर आयोजित कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका फैंसी बैठकों के बजाय गंभीर यूरोपीय प्रयास का स्वागत करेगा।

उन्होंने कहा कि यूरोप को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग की सुरक्षा में अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, क्योंकि उसकी ऊर्जा आपूर्ति इस मार्ग पर निर्भर है। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि इस संकट में अमेरिका अब यूरोपीय समर्थन पर निर्भर नहीं है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी नाकेबंदी के कारण ईरान आर्थिक रूप से दबाव में है और उसे भारी नुकसान हो रहा है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान जलडमरूमध्य में बारूदी सुरंग बिछाने का प्रयास करता है, तो इसे संघर्षविराम का उल्लंघन माना जाएगा और इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा।

 

Read More भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित