डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में इस चैटबॉट का शुभारंभ

डिजिटल युग में छात्र और आमजन का सशक्त, विश्वसनीय और हर समय साथ देने वाला साथी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ‘समाधान साथी’ व्हाट्सएप चैटबॉट के रूप में क्रांतिकारी पहल की शुरुआत।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने डिजिटल सुशासन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए ‘समाधान साथी’ व्हाट्सएप चैटबॉट के रूप में क्रांतिकारी पहल की शुरुआत की है। यह पहल आमजन और विद्यार्थियों के लिए सरकारी सेवाओं को न केवल सुलभ बना रही है, बल्कि उन्हें पहले से कहीं अधिक तेज, पारदर्शी और प्रभावी भी बना रही है। मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में 14 अप्रेल, 2026 को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में इस चैटबॉट का शुभारंभ किया गया।

यह पहल सामाजिक न्याय और समान अवसर की भावना को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस कदम है, जो बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को डिजिटल युग में साकार करती है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि अब पेंशन या छात्रवृत्ति से जुड़ी किसी भी जानकारी, समस्या या आवेदन की स्थिति जानने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं है। आमजन केवल 7690080055 नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक संदेश भेजकर कहीं से भी, कभी भी योजना और आवेदन संबंधी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर...
समान नागरिक संहिता से आदिवासी समुदाय को कोई नुकसान नहीं, हर व्यक्ति को आत्म-सम्मान के साथ जीने का अधिकार : अमित शाह
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी, विमान में अफरा-तफरी का माहौल
14.50 लाख की अवैध शराब बरामद : कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: सज्ञान ; सुनवाई शुरू, सीजेआई बोले-निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो
होर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की ओर : अमेरिका-ईरान में बनी सहमति; वैश्विक तेल बाजार को बड़ी राहत मिलने के संकेत
फ्रेंच ओपन : भारतीय मूल के निशेष बसवरेड्डी का कमाल, टेलर फ्रिट्ज को हराकर रचा इतिहास